अध्यात्म

सोमवार के इन उपायों से मिलेगी शिव कृपा, आर्थिक कष्ट होंगे दूर, मिलेगा लाभ

सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है। सभी कार्यों के लिए सोमवार का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता अनुसार यदि इस दिन भगवान शिव जी की विधि विधान पूर्वक पूजा की जाए तो इससे इनका आशीर्वाद मिलता है। भगवान शिवजी को प्रसन्न करने के लिए किसी कीमती चीज की आवश्यकता नहीं होती है। यदि भक्त अपने सच्चे मन से इनको एक लोटा जल भी अर्पित कर देता है तो शंकर जी इतने में ही प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की सभी मुरादें पूरी करते हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जो महादेव की कृपा पाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं और तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं।

सोमवार का दिन भगवान शिव जी के साथ-साथ चंद्रमा से भी संबंधित होता है। भगवान शिव जी अपने सिर पर चंद्र को धारण किए हुए हैं। इसी वजह से चंद्र का सीधा संबंध शिवजी से भी माना गया है। अगर आप सोमवार के दिन कुछ सरल से उपाय करते हैं तो इससे भगवान शिव जी का आशीर्वाद मिलेगा और चंद्रमा के अशुभ प्रभाव भी दूर होंगे। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार के कुछ सरल उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। जिन उपायों को करने से शिव कृपा प्राप्त होगी और जीवन से आर्थिक संकटों के साथ-साथ बहुत से परेशानियों का समाधान हो सकता है।

सोमवार को करें यह उपाय, मिलेगी शिव कृपा

  • सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा अवश्य करनी चाहिए। शिव जी की पूजा के दौरान आप शिव जी का अभिषेक जल और दूध से कीजिए। यह बहुत ही शुभ माना जाता है।
  • अगर आप अपने जीवन में आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में आप सोमवार के दिन कुल देवता की पूजा अवश्य करें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है, इतना ही नहीं बल्कि मानसिक और शारीरिक कष्ट भी दूर हो जाते हैं।
  • धर्म शास्त्रों के अनुसार दान करना पुण्य माना गया है। अगर आप सोमवार के दिन चावल, दूध, चांदी का दान करते हैं तो इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। इसके अलावा अगर आप चांदी को नदी में प्रवाहित करते हैं तो इससे चंद्रमा से मिलने वाले सभी कष्ट दूर होते हैं।
  • सोमवार के दिन खीर का सेवन करना शुभ माना जाता है।

  • यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा नीच स्थिति में है तो ऐसे में व्यक्ति को सफेद कपड़े धारण करने चाहिए और सोमवार के दिन चंदन का सफेद तिलक माथे पर लगाना चाहिए।
  • अगर चंद्रमा की वजह से आपको अपने जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में आप रात के समय दूध या पानी से भरा हुआ बर्तन सिरहाने रख कर सोएं और सुबह उठकर इसको पीपल के पेड़ पर अर्पित कर दीजिए। इससे लाभ मिलेगा।
  • अगर आप अपनी सोची हुई मुराद पूरी करना चाहते हैं तो इसके लिए सोमवार के दिन दो मोती या चांदी के दो बराबर के टुकड़े लीजिए। इसमें से एक टुकड़े को पानी में प्रवाहित करें और दूसरे टुकड़े को अपने पास रख लीजिए। ऐसा माना जाता है कि इसको पानी में बहाने से सोची हुई मनोकामना पूरी हो जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button