अन्य

आम की गुठलियों को कचरा समझकर फेंकने से पहले जरूर जान लें ये बातें

गर्मियों का सीजन हो आम की बात न की जाए तो…ये तो सरासर नाइंसाफी होगी। जी हां, आम को फलो का राजा कहा जाता है। इन दिन तो आम का बहार है। बाजार से आम खरीदते हैं कुछ लोग तो वहीं कुछ लोग सीधे सीधे पेड़ से आम तोड़कर खाने में दिलचस्पी रखते हैं। हर कोई आम का शौकींन होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम की गुठलियों के क्या फायदे होते हैं? अगर नहीं तो हम  आपको आज इसके फायदे के बारे में बताएंगे, जिसको जानकर आपको काफी फायदा होगा।

आम के आम और अगर गुठलियों के भी दाम वसूलना चाहते हैं, तो इस लेख को आखिरी तक पढ़ना तो बनता ही है। अक्सर लोग आम खाकर गुठलियों को फेंक देते हैं। पर अब से मत फेंकना, क्योंकि गुठलियों में मौजूद तत्व आपको कई गंभीर समस्याओं से निजात दिलाते हैं, जिसकी वजह से आपको आम के दाम तो मिलते ही है साथ में गुठलियों का भी भरपूर फायदा मिलेगा। जी हां, अगर आप आम के बहुत ज्यादा शौकीन है, तो अब गुठलियों के भी फैन बन जाएंगे।

आम का सेवन मनुष्य के शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा उपयोगी होता है, लेकिन इसके अलावा आम की गुठली भी मनुष्य के शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है, ऐसे में आज हम उन फायदों के बारे में बताएंगे जो आपको गुठलियों से मिलता है। यकीन मानिये ऐसे फायदे आपको कहीं औऱ नहीं मिलेंगे। इतना ही नहीं, इससे समस्या जड़ से खत्म हो जाती है।

आम के गुठलियों के फायदे

तो चलिए अब हम आपको बताएंगे कि आखिर आम ही नहीं, गुठलियां भी आपके लिए फायदेमंद होती है, जिसके बाद आप गलती से भी गुठलियों को फेंकने के बारे में सोचेंगे भी नहीं, तो देखते हैं कि इस कड़ी में क्या क्या चीजें शामिल है?

1.मोटापे से छुटकारा

अगर आप मोटापे से परेशान हैं, तो आपके लिए ये एक बेहतर उपाय है। आप गुठलियों को सूखा कर उसका पेस्ट बनाकर रोजाना सेवन करें, इससे आपका मोटापा छू-मंतर हो जाएगा।

2.बालो में जूं की समस्या

बालों में अगर जूं की समस्या है, तो आपको छुटकारा मिल जाएगा। इसेक लिए आम की गुठली को धुप में सूखा लें, जब ये सूख जाए तो गुठलियों को पीस लें। इसके बाद  उस पाउडर में नींबू का रस मिलाकर मिश्रण बना लें और बालों में लगाएं,  ऐसा करने से आपके बालों में जूं की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी। आप इसे हफ्ते में एक या दो बार ही करेंगे तो ही फायदा दिखने लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button