बॉलीवुड

कभी TV पर रोमांस करती थी ये जोड़ियां, फिर रियल लाइफ में मना ली सुहागरात, देखें कौन-कौन है शामिल

टीवी पर कई अच्छे सिरियल्स आते हैं। इनके हिट होने में अच्छी स्टोरी के साथ अच्छे एक्टर्स का भी बड़ा हाथ होता है। कुछ जोड़ियां तो इतनी हिट हो जाती है कि लोग उन्हें रियल लाइफ कपल समझ लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीवी पर कुछ कपल ऐसे भी हैं जो रील लाइफ के साथ-साथ रियल लाइफ में भी पति-पत्नी हैं। मतलब टीवी पर इनका रोमांटिक एंगल दिखा और असल जिंदगी में भी ये शादी कर एक हो गए।

गुरमीत चौधरी – देबिना बनर्जी

आपको 2008 में टीवी पर आया पॉपुलर शो ‘रामायण’ याद होगा। इसमें राम और सीता गुरमीत चौधरी (Gurmeet) और देबिना बनर्जी (Debina Banarjee) बने थे। साथ में काम करते-करते दोनों को रियल लाइफ में भी इश्क हो गया। फिर दोनों ने 2009 में चोरी छिपे शादी रचा ली थी। हालांकि 2011 में दोनों ने अपनी शादी को आधिकारिक किया था। अब दोनों की एक बेटी भी है। यह कपल टीवी और रियल लाइफ दोनों ही जगह बहुत पॉपुलर रहा।

रवि दुबे – सरगुन मेहता

रवि दुबे और सरगुन मेहता की जोड़ी को भी फैंस बहुत पसंद करते हैं। दोनों 2009 में आए शो ’12/24 करोलबाग’ में साथ दिखाई दिए थे। इस शो में दोनों की कैमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। शो में पति-पत्नी बनते-बनते दोनों ने रियल लाइफ में भी हसबैंड और वाइफ बनने का निर्णय ले लिया। दोनों ने अपने प्यार को शादी में बदल दिया। ये शादी 2013 में हुई थी।

दीपिका कक्कड़ – शोएब इब्राहिम

‘ससुराल सिमर का’ टीवी का सबसे पॉपुलर शो रहा है। इसमें दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम पहली पति-पत्नी बने थे। इस सेट पर साथ काम करते हुए दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। इसके बाद दोनों ने 22 फरवरी, 2018 को शादी रचा ली। ये दीपिका की दूसरी शादी थी। इसके पहले वह रौनक मेहता की पत्नी थी। लेकिन दोनों का 2015 में तलाक हो गया था।

गौतमी – राम कपूर

राम कपूर टीवी के जाने माने एक्टर हैं। उन्होंने 14 फरवरी 2003 को गौतमी (Gautami Gadgil) से शादी रचाई थी। शादी के पहले दोनों साल 2000 से 2002 तक ‘घर एक मंदिर’ सीरियल में नजर आए थे। इस शो में साथ काम करते हुए दोनों को प्यार हो गया। शो के खत्म होते ही अगले साल दोनों ने शादी रचा ली। अब दोनों दो बच्चे के पेरेंट्स भी हैं।

शरद केलकर – कीर्ति गायकवाड़

टीवी और बॉलीवुड दोनों जगह अपने अभिनय का परचम लहरा चुके शरद केलकर ने 2005 में कीर्ति गायकवाड़ से शादी की थी। इन दोनों की मुलाकात CID के सेट पर हुई थी। यहां साथ काम करते हुए दोनों को प्यार हो गया। ऐसे में दोनों ने शादी के बंधन में बंधने में देरी नहीं की। इस शादी से दोनों की एक बेटी है। बेटी का नाम केशा केलकर है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button