अध्यात्म

23 जुलाई हरियाली तीज को महिलाएं करें ये उपाय, शिव-पार्वती की कृपा से जीवन बनेगा खुशहाल

सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना गया है। भगवान शिव जी को सावन का महीना अति प्रिय है। आपको बता दें कि श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का त्यौहार मनाया जाता है। इस त्यौहार का इंतजार शादीशुदा महिलाओं को बेसब्री से रहता है। 23 जुलाई 2020 यानी गुरुवार को हरियाली तीज मनाई जाने वाली है। हरियाली तीज के त्यौहार का संबंध भगवान शिव जी और माता पार्वती जी से है। ऐसा बताया जाता है कि देवी पार्वती जी ने कठोर तपस्या से भगवान शिवजी को प्रसन्न किया था। तीज का त्यौहार सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास माना गया है। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखतीं हैं। देवी पार्वती और शिव जी की पूजा करके अपने पति की लंबी आयु और सौभाग्य की प्रार्थना करतीं हैं। इस दिन युक्तियां झूला झूलती हैं और सावन के मधुर गीत गाती हैं।

आज हम आपको हरियाली तीज का पौराणिक महत्व और कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। जिनको अगर महिलाएं करतीं हैं तो इससे उनके जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहेगी। उनके दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। इन उपायों को करके आप माता पार्वती जी के साथ भगवान शिव जी को भी प्रसन्न कर सकतीं हैं।

हरियाली तीज का पौराणिक महत्व

हरियाली तीज पर भगवान शिव जी और माता पार्वती जी की विशेष पूजा और व्रत किया जाता है। अगर हम इसके पौराणिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त करें तो शिवपुराण में इस बात का उल्लेख किया गया है कि इसी दिन भगवान शिव जी और देवी पार्वती जी का पुनर्मिलन हुआ था। हरियाली तीज का त्यौहार उत्तर भारतीय राज्यों में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाते हैं।

हरियाली तीज पर करें यह उपाय

  • हरियाली तीज के दिन पति-पत्नी को सुबह उठकर स्नान करना चाहिए, उसके पश्चात शिव-पार्वती जी के मंदिर में जाकर लाल फूल अर्पित करना चाहिए।
  • हरियाली तीज पर आप 11 नवविवाहित लड़कियों को सुहागे की सामग्री सिंदूर, मेहंदी, चूड़ी, काजल, लाल चुनरी आदि उपहार के रूप में दीजिए।
  • महिलाएं हरियाली तीज के दिन माता पार्वती जी का अभिषेक दूध में केसर मिलाकर करें। अगर आप इस उपाय को करतीं हैं तो इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम संबंध मजबूत बनते हैं।
  • हरियाली तीज के दिन शाम के समय पीपल के वृक्ष के पास सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
  • हरियाली तीज पर आप शिव मंदिर में जरूर जाए, अगर आप शिव मंदिर नहीं जा सकते तो घर के मंदिर में ही भगवान शिव जी के समक्ष दीपक जलाकर इनकी पूजा-आराधना करें।
  • हरियाली तीज के दिन महिलाएं चावल की खीर बनाएं और इसका भोग माता पार्वती जी को लगाएं, इसके पश्चात पति-पत्नी साथ में इस खीर का सेवन करें। इससे आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
  • हरियाली तीज पर निर्धन लड़कियों को भोजन करवाएं। आप इस दिन गरीब लोगों को खाने की चीजें दान कर सकते हैं।
  • हरियाली तीज के दिन शाम के समय शनिदेव के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए और शनि मंत्र का 108 बार जाप कीजिए।
  • हरियाली तीज के दिन हरे रंग की चूड़ियां और हरे रंग के कपड़े धारण करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button