राशिफल

Rashifal: इन चार राशियों के लिए है मालामाल होने का दिन, सूर्यदेव की कृपा से आएगा पैसा ही पैसा

हम आपको रविवार 23 जून का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? आज का दिन हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लाएगा? तो इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें Rashifal 23 June 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज नया काम शुरू न करें। लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। प्रेम जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन हो सकती हैं। इस दिन आप खुद को शांत रखने की कोशिश करें तथा अपने पार्टनर पर विश्वास को बनाये रखें। कारोबार अव्यवस्थित होने से आपको तनाव हो सकता है। जोखिम भरे फैसले न लें। भाईयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। धन के आगमन की संभावना रहेगी। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका कोई करीबी आपके लक्ष्यों और उद्देश्यों के लिए अपनी चिंता जाहिर करेगा, उन्हें अपनी स्थिति समझाने के लिए समय निकालें। जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। मेहनत करना आपके मार्ग के लिए अच्छा साबित हो सकता हैं इससे आपकी उन्नति के योग है। छात्र अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। परिवार में छोटी छोटी बातों पर बहस न करें। किस्मत का साथ मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज व्यवसाय में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी। ज़्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएँ। उनके प्यार भरी मासूम सी मुस्कुराहट आपकी सभी परेशानियों को खत्म कर देंगी। रिश्तों को प्राथमिकता देने में किसी भी तरह की कसर न छोड़ें, समय मददगार है और आपके लिए कई अच्छी संभावनाएं खोल सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नौकरी में विवादों से बचने का प्रयास करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज आपकी लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। किसी महिला मित्र से मुलाकात कर सकते हैं। कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है। व्यापार में अचानक से किसी दूसरे का दखल भी बढ़ सकता है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। नौकरी व व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। कारोबार में नए आईडिया मिलेंगे। मन में उदारता रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

दिन की शुरुआत में परिवार में उदासीनता बनेगी। परन्तु शाम तक सब ठीक हो जाएगा। अपने गलत फैसलों के चलते अपने सहयोगियों को कसूरवार न ठहराएं। आपके जीवनसाथी के स्वभाव में क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है। आपकी मेहनत कम नहीं होगी लेकिन भटकाव और भ्रम के चलते आप सही प्रकार से अपने लिए स्थान पाने में निरंतर प्रयासरत रहेंगे। फिजूलखर्ची से बचाव करें। आज आपकी परिवार में किसी के साथ अनबन होने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों के चलते तनाव बढ़ सकता है। आपके द्वारा अपने समूह के सदस्यों को प्रेरणा देना सभी की उत्सुकता का केन्द्र बनेगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। नौकरी और व्यवसाय के मामले में मेष राशि वालों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। सभी कार्य मन-मुताबिक पूरे होंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे। पुराने मित्रों से संपर्क होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज अपना कीमती समय अपने पार्टनर को दें, आपके पार्टनर को आपकी जरूरत है। लाभ पाने का विचार बना रहेगा तो आपकी मेहनत उभरकर आएगी और अगर मन में घबराहट मची रहेगी तो आपके अच्छे भले हालात भी कमजोर पड़ते चले जाएंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे और साथ में आर्थिक विषय में भी कार्य करेंगे। बेरोजगार लोगों आज रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। नई शुरुआत सफल रहेगी। नए कारोबार में में पैसा लगाने से धन लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। फिर भी मध्याह्न के बाद आप की चिंताओं में वृद्धि होगी और उत्साह कम होगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। मन में कोई परेशानी हो तो महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे, लेकिन आप अपने संघर्ष द्वारा विजय पा सकने में कामयब होंगे। आप अपने पुराने मित्र के संपर्क में आ सकते हैं और वह आपसे भावनाओं को साझा कर सकता है। संवेदनशीलता में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन समूह के साथ मिलकर काम करने के लिए बेहतर है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। यदि आप किसी व्यापार में हैं व इसे बढ़ाने की सोच रहे हैं तब आज का दिन श्रेष्ठ है। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए सही समय है। भाग्य के रूप में वित्त के बारे में चिंता मत करो। स्वास्थ्य सही रहे इसके लिए कुछ जरूरी कदम उठाने की आवश्यकता है। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। आज कोई बड़े फैसले लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अपने मन में बिठाई हुई सारी घबराहट को हटाकर अपनों के करीब आना होगा। नौकरी में थोड़ी समस्या आ सकती है, पर शीघ्र ही निदान हो जाएगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता है। खानपान की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। प्रेम में लव पार्टनर के साथ कहीं सुंदर प्राकृतिक जगह की यात्रा का आनन्द उठाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज अप्रत्याशित रूप से काफी खर्च हो सकता है। आप कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं जिसकी आपको जरुरत नही है। पढ़ाई में मन कम लगेगा। आपको अपना आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए और अपना काम पूरी लगन के साथ करना चाहिए। आज के दिन आपको अपने कामकाज के अलावा रोमांस और मन की इच्छाओं का भी ध्यान रखना पड़ेगा। आपको पैसे बचाने में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। अप्रत्याशित धन लाभ की संभावना अधिक है। अपने मन में किसी के प्रति भी कडवाहट न पैदा करते चले जाएँ। खासकर अपने से वरिष्ठ लोगों को नकारात्मकता की नजर से बिलकुल न देखें। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में एक स्थिति जीतने का अच्छा मौका है। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

आपने Rashifal 23 June 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 23 June 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 23 June 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : भूलकर भी भगवान पर नहीं चढ़ाएं खंडित चावल, पूजा करते समय इन बातों का रखें ख्याल

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button