बॉलीवुड

एक-दूसरे के बिना नहीं रह पाते हैं बॉलीवुड के ये भाई बहन, एक गोद ली हुई बहन पर छिड़कता है जान

दिवाली पर्व के आखिरी दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती है और उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। बता दे आम लोगों की तरह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार भी हर एक त्यौहार को शानदार तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। जहां इंडस्ट्री में दिवाली की एक अलग ही धूम देखने को मिली तो भाई दूज के त्यौहार पर भी हर तरफ रौनक छाई हुई है। इसी खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड के ऐसे भाई बहन के बारे में जिनकी एक-दूसरे के साथ काफी जबरदस्त बॉन्डिंग है और यह भाई बहन हमेशा एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं।

अर्जुन कपूर- अंशुला कपूर
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है जाने-माने अभिनेता अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला का। बता दे अर्जुन कपूर की मां का निधन होने के बाद उन्होंने अपनी छोटी बहन को काफी लाड़-प्यार से रखा है।

arjun kapoor

ऐसे कई मौके थे जब इन दोनों को एक दूसरे पर प्यार जताते हुए देखा जा चुका है। बता दे अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला के साथ मस्ती भरी तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं। इसके अलावा वह जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर से भी काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं।

arjun kapoor

रणवीर सिंह और रितिका
इंडस्ट्री के जाने-माने रणवीर सिंह भी अपनी बहन रितिका भवनानी को काफी प्यार करते हैं और अक्सर उनके साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने खुलासा किया था कि उनकी बहन ने मां की तरह उन्हें प्यार दिया है और उनकी बहन की वजह से ही वह दूसरी औरतों की इज्जत करना सीखे।

arjun kapoor

रोहित शेट्टी
बता दें, रोहित शेट्टी की तीन बहने हैं जिनसे वह बहुत प्यार करते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रोहित शेट्टी ने बताया था कि उनके पिता की मौत के बाद उन्होंने अकेले ही अपने घर की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने अपनी बहनों को भी भरपूर प्यार दिया और वह अपनी बहनों के बारे में कभी कुछ गलत नहीं सुन सकते।

arjun kapoor

इंद्र कुमार और अरुणा ईरानी
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अरूणा ईरानी और फिल्ममेकर इंद्र कुमार दोनों भाई बहन है। इनके बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है। इंद्र कुमार ने कहा था कि वह अपनी बहन अरुणा ईरानी को देवी के रूप में देखते हैं। अरुणा ने अकेले ही अपने 7 भाई बहनों का पालन पोषण किया। इंद्र कुमार का कहना है कि आज वह जिस मुकाम पर है अपनी बहन की वजह से ही है।

indra kumar

सलमान खान
गौरतलब है कि सलमान खान भी अपनी बहनों से बहुत प्यार करते हैं। वह गोद ली हुई बहन अर्पिता के काफी करीब है और अक्सर अपनी बहन के साथ नजर आते हैं। इसके अलावा उन्हें कई बार अपनी सगी बहन अलवीरा पर भी प्यार लुटाते हुए देखा जा चुका है।

indra kumar

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button