राशिफल

आज धनु राशि पर चंद्रमा करेगा संचार, जानिए किन राशियों को मिलेगा शुभ फल और कौन रहेगा परेशान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों के लोगों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। अगर किसी व्यक्ति की राशि पर ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का हर किसी को सामना करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज धनु राशि में चंद्र देव संचार करेंगे, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आखिर किन राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी और किसको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में….

आइए जानते हैं जो धनु राशि पर चंद्रमा का संचार होने से किन राशियों को होगा फायदा

मेष राशि वाले लोगों को सफलता के कई मौके हाथ लग सकते हैं। अगर आपका कोई पुराना काम पूरा नहीं हो पा रहा है तो उसमें आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों का समय बेहद खुश रहेगा। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात करके आपका मन प्रसन्न होगा। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत बनेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

तुला राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम रहेगा। लाभ के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। संपत्ति में वृद्धि होने के योग हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय उत्तम रहेगा। आप अपनी बुद्धिमानी से अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दांपत्य जीवन में सुख आएगा। प्रेम जीवन में चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है। अगर कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

वृषभ राशि वाले लोग अपने जरूरी कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। अधिक काम होने के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं। अगर यात्रा जरूरी है तो गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। पिता की मदद से आपको लाभ मिलने के योग हैं। माता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं।

मिथुन राशि वाले लोगों को मिलाजुला परिणाम हासिल होगा। नौकरी पेशा वाले लोग सतर्क रहें क्योंकि गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपनी बुद्धि से किसी काम में सफलता हासिल करेंगे। शारीरिक कष्ट से पीड़ित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति आप लापरवाही ना करें। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने के योग हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

कर्क राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। अचानक आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे इसलिए आप इनका पूरा फायदा उठाएं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। पुराने दोस्तों के साथ घूमने की योजना बन सकती है। पूजा-पाठ में अधिक मन लगेगा। आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा धन हानि होने की आशंका है।

सिंह राशि वाले लोगों को मिलाजुला परिणाम हासिल होगा। ससुराल पक्ष से नाराजगी होने के संकेत नजर आ रहे हैं। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। कोई भी बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिये।

कन्या राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। माता-पिता से सुख और सहयोग मिलेगा। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से दोस्ती होती है परंतु आप अनजान लोगों की जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए, धोखा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोग किसी वजह से कुछ परेशान नजर आ रहे हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचार हावी मत होने दीजिए। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। किसी काम में सफलता पाने के लिए आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए।

धनु राशि वाले लोगों का स्वास्थ्य खराब रहेगा। पुरानी बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च हो सकता है। वाहन चलाते समय आपको सतर्क रहना होगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। पड़ोसियों के साथ विवाद होने की संभावना है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें।

मकर राशि वाले लोगों को कामकाज के सिलसिले में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। जीवनसाथी से कोई उपहार मिलने की संभावना है। आमदनी के अनुसार खर्चों के ऊपर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलने के योग हैं।

मीन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। किसी पुराने कार्य को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपने पराक्रम से कठिन परिस्थितियों का भी सामना कर सकते हैं। प्रेम जीवन में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है क्योंकि आप लोगों के बीच गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button