राशिफल

राशिफल 6 फरवरी 2023: आज भाग्यशाली रहेंगी 7 राशियां, महादेव की कृपा से नौकरी में मिलेगी तरक्की

आज हम आपको सोमवार 6 फरवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 6 फरवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मौज-मस्ती से भरपूर रहने वाला है। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को मन मुताबिक तरक्की मिलेगी। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आज ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। अटके हुए काम मेहनत से पूरे कर लेंगे। लोग आपके कामों से बेहद प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक लाभ होने के योग हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें आज किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय बहुत बढ़िया रहेगा। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को विशेष रूप से अच्छे फल की प्राप्ति होगी, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने सामने आने वाली कठिन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करें। आज आपको किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके जीवन में कुछ नया बदलाव देखने को मिलेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। दोस्तों और सगे-संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। शारीरिक और मानसिक आनंद प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। जीवन में कुछ नया करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। मीठी वाणी और अपनी चतुराई से कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगा। आपको अच्छा फायदा मिलेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। परिवार के लोगों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आप आपका दिन अच्छा नजर आ रहे हैं। सुख-सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। मन की शांति बनी रहेगी। आप मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगे। कामकाज की योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आप एक साथ बहुत सारी चीजों से प्रेरित होंगे। आज आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। मकान बनाने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। आप अपने कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। अचानक घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। ईश्वर की भक्ति से मन शांत रहेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक परिणाम लेकर आया है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएंगी, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। वाहन और मशीनरी के कामों में सावधान रहने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकता है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, क्योंकि हानि होने की आशंका बनी हुई है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहना होगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्साहवर्धक रहने वाला है। घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने जीवन की सभी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर हो जाएंगी। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें मनचाही जगह ट्रांसफर मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन भी काफी बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आप अपने जरूरी कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चला रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। अचानक बड़ी मात्रा में हाथ लग सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। सामजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके कामकाज बेहतर ढंग से पूरे होंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन काम को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। घर का माहौल शांत रहेगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की जरूरत है। आप अपनी वाणी कठोर ना करें। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button