अन्य

सफेद दाग की समस्या को जड़ से खत्म कर देगा ये पत्ता, एक बार जरुर आज़माकर देखिए

अगर किसी के चेहरे पर सफेद दाग दिखने लगे तो यह बहुत भद्दा नजर आता है। इसके अलावा, इससे व्यक्ति का आत्मविश्वास भी कम हो जाता है और वह लोगों के सामने जाने से ड़रने लगता है। वैसे इस बिमारी से काफी लोग प्रभावित होते हैं और इस बिमारी के होने पर लोग उस व्यक्ति से दूरी बनाने लगते हैं। चेहरे पर सफेद धब्बे होने पर खुजली भी हो सकती है। सफेद धब्बे हाथों, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी दिखाई दे सकते हैं।

शरीर में मेलेनिन उत्पादक कोशिकाओं में कमी आना सफेद धब्बे के पीछे सबसे आम कारण है। बता दें कि मेलेनिन त्वचा के रंग के साथ-साथ आपके बालों रंग के लिए ज़िम्मेदार होता है। इसकी वजह से ही लोगों के चेहरे पर सफेद दाग दिखाई देने लगते हैं। आज हम आपको चेहरे पर होने वाले सफेद दाग का उपचार बताने जा रहे हैं। अगर आपके किसी करीबी को इस प्रकार की समस्या हो तो आप उन्हें ये बता सकते हैं।

चेहरे पर होने वाले सफेद दाग का उपचार

#1. ऐलो वेरा

ऐलो वेरा आपके चेहरे पर सफेद धब्बे से निपटने के लिए एक अच्छा उपाय है। सूरज के तेज प्रकाश या फिर कवक के संक्रमण के कारण पड़ने वाले सफेद दाग के उपचार के लिए ऐलो वेरा सबसे कारगर साबित होता है। इसका मॉइस्चराइजिंग प्रभाव त्वचा को मॉइस्चराइज रखने में मदद कर सकता है, जिससे त्वचा का रंग पहले जैसा नजर आने लगता है। यह खराब हो चुके शेल्स को ठीक करता है।

#2. नारियल का तेल

चेहरे पर सफेद धब्बे सहित विभिन्न त्वचा की समस्याओं के लिए नारियल का तेल काफी फायदेमंद है। इसमें शेल्स के पुनर्निर्माण का गुण होता है जो सफेद त्वचा के धब्बे को दूर करने में मदद करता है। नारियल का तेल नियमित रुप से लगाने से त्वचा पर पड़ने वाला सफेद दाग ठीक हो जाता है।

#3. टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल चेहरे पर होने वाले सफेद धब्बे का एक प्रभावी घरेलू उपचार है। इसमें एंटीफंगल के गुण होते हैं जो संक्रमण को फैलने से रोकते हैं। सफेद दाग को हटाने के लिए आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

#4. तांबा

मेलेनिन के उत्पादन में कॉपर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चेहरे पर सफेद धब्बे के इलाज में तांबा काफी फायदेमंद है। इसके लिए आपको किसी  तांबें के बर्तन में नियमित रुप से पानी पीना होता है। पानी को आप सोते समय ताबें के बर्तन में रख सकते हैं और सुबह उठकर इसे पी सकते हैं।

#5. लाल मिट्टी

लाल मिट्टी आपके चेहरे पर सफेद दाग के इलाज के लिए भी फायदेमंद है। चेहरे पर होने वाले सफेद दाग का उपचार के लिए यह काफी कारगर है। इसमें तांबे की मात्रा अधिक होती है जो आपकी त्वचा में मेलेनिन को बहाल करने में मदद करती है।

#6. अदरक

हर रसोईघर में उपलब्ध अदरक में कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं और इससे त्वचा पर सफेद दाग से छुटकारा पाने में भी मदद मिल सकती है।

#7. पत्थरचट्टा का पौधा

चेहरे पर होने वाले सफेद दाग का उपचार करने के लिए पत्थरचट्टा का पौधे की 2 से 3 पत्तियां पीसकर उसमें लाल मिट्टी मिलाकर उसका मिश्रण बना लें। फिर इसे अपने सफेद दाग वाले स्थान पर लगाएं। 7 दिनों तक ऐसा लगातार करने से सफेद दाग बिल्कुल ठीक हो जाएगा। आपको बता दें कि पत्थरचट्टा का पत्ता पथऱी के इलाज के लिए भी बेहद कारगर है। इस पत्ते को सुबह खाली पेट खाने से पथरी की समस्या ठीक हो सकती है। इससे पथरी पेशाब के रास्ते गलकर बाहर निकल जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button