अध्यात्म

शनि आप पर भारी है या नहीं? कैसे लगाएं पता? जानिए इसके अशुभ संकेतों के बारे में

सभी देवताओं में शनि देव एक ऐसे देवता हैं जिनका नाम सुनने से ही व्यक्ति के मन में भय बैठ जाता है, शनि देव को लेकर लोगों के मन में यही रहता है कि यह पापी देवता है और यह हमेशा लोगों को परेशान करते हैं, परंतु सच मायने में देखा जाए तो शनि देव न्याय प्रिय देवता माने गए हैं और यह हमेशा न्याय का ही साथ देते हैं, इसीलिए इनको न्यायधीश की उपाधि दी गई है, यह हमेशा व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं, अगर व्यक्ति के कर्म अच्छे हैं और वह अपने जीवन में अच्छे कार्य करता है तो उसके ऊपर हमेशा शनिदेव की कृपा दृष्टि बनी रहती है, परंतु जो लोग बुरे होते हैं और हमेशा बुराई का साथ देते हैं उन लोगों को शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है।

जिन लोगों के ऊपर शनि देव की अशुभ छाया पड़ती है उनको अपने जीवन में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, शनि के बुरे प्रभाव के कारण उनको हर क्षेत्र में बहुत सी कठिनाइयां उत्पन्न होने लगती है, आखिर आपके ऊपर शनि कब भारी होता है और इसका कैसे पता लगाया जा सकता है कि आपके ऊपर शनि का बुरा प्रभाव चल रहा है? इन सभी बातों की जानकारी होना बहुत ही जरूरी है, आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से कुछ शनि के अशुभ संकेतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिससे आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव है यानी आपके ऊपर शनि भारी है।

आइए जानते हैं शनि के अशुभ संकेतों के बारे में

  • अगर आपके पैरों से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न हो रही है तो इसका मतलब होता है कि शनि आप पर भारी है।
  • यदि आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिल जाता है जो आपको आपकी क्षमता से अधिक कार्य करवाने लगता है परंतु आपको उस कार्य का श्रेय नहीं मिल पाता है इस स्थिति में शनि का बुरा प्रभाव रहता है।
  • अगर आपके जीवन में लगातार धन की हानि हो रही है तो आपको समझ लेना चाहिए कि शनि महाराज आपसे नाराज है।
  • अगर आपके घर में मौजूद पालतू काले जानवर जैसे कि काला कुत्ता या भैंस की अचानक मृत्यु हो जाती है तो इसका अर्थ होता है कि शनि का बुरा प्रभाव चल रहा है।
  • अगर आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बनते बनते बिगड़ जाता है, कठिन मेहनत करने के बावजूद भी आपको उसका परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो यह शनि के अशुभ संकेत है।

  • अगर आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग गया है जिसके कारण आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं तो यह शनि के अशुभ संकेत माने गए हैं।
  • जो लोग नौकरी पेशा वाले हैं, अगर उनको अपने कार्य क्षेत्र में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तो इस स्थिति में आपके ऊपर शनि भारी होता है।
  • अगर आपकी कोई कीमती वस्तु गुम हो जाती है या फिर चोरी हो जाती है तो यह शनि के अशुभ संकेत होते हैं।
  • अगर आपके घर की दीवारों पर पीपल का पौधा उगना आरंभ हो जाता है तो इससे शनि भारी होता है।
  • अगर आपके घर के अंदर मकड़ी का जाला बार-बार बन जाता है तो आपको समझ लेना चाहिए कि आपके ऊपर शनि की छाया पड़ रही है।
  • अगर आपके घर में चीटियां आने लगती है तो इस संकेत को भी शनि का अशुभ प्रभाव माना जाता है।
  • अगर आपके आस पास काली बिल्लियां रहने लगती है तो यह शनि का बुरा संकेत माना गया है।

अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव होता है तो उसके ऊपर शनि की छाया पड़ने लगती है उस व्यक्ति को शनि के अशुभ प्रभाव दिखने लगते हैं, अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि तीसरे, सातवें और दसवें घर में बैठा हुआ होता है तो इस स्थिति में शनि की अशुभ छाया रहती है, अगर आपको यह सभी संकेत नजर आए तो इसका जल्द से जल्द आप उपाय कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button