राशिफल

मां संतोषी इन 5 राशियों की पूरी करेंगी मनोकामना, भविष्य आर्थिक रूप से रहेगा सुरक्षित

मनुष्य के जीवन की परिस्थितियां समय के साथ-साथ बदलती रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बहुत से बदलाव होते हैं, जिसके कारण मनुष्य को अपने जीवन काल में सुख-दुख का सामना करना पड़ता है। इस संसार में सभी लोगों की राशियां अलग-अलग हैं और ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल का प्रभाव भी सभी लोगों के जीवन पर अलग-अलग पड़ता है। ग्रहों की शुभ-अशुभ स्थिति के अनुसार ही व्यक्ति को अपने जीवन में फल की प्राप्ति होती है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज से कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनका बेहद शुभ समय आरंभ होने जा रहा है। ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संकेत से इन राशियों के लोगों के ऊपर मां संतोषी का आशीर्वाद बना रहेगा। इनकी अधूरी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होंगी और यह अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने में सफल रहेंगे।

आइए जानते हैं मां संतोषी किन राशियों की मनोकामनाएं करेंगीं पूरी

मेष राशि वाले लोगों के जीवन की परिस्थितियां बहुत ही अच्छी रहने वाली है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से आप हर काम में सफलता हासिल करेंगे। मां संतोषी का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आपका समय बहुत ही बेहतर होने जा रहा है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। पारिवारिक माहौल में खुशियां बनी रहेंगी। आप अपनी योजनाओं को अंतिम रूप दे सकते हैं। पुराने मित्रों के सहयोग से आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

वृषभ राशि वाले लोगों को भूमि, भवन से संबंधित मामलों में अच्छा फायदा मिल सकता है। आप कोई नया वाहन खरीदने का सोच-विचार करेंगे। प्रेम जीवन की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। मां संतोषी की कृपा से आपको आर्थिक मुनाफा मिलने के संकेत बने हुए हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार में आप लगातार उन्नति हासिल करेंगे। आप दान-पुण्य में अधिक रुचि दिखाएंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा।

तुला राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। मां संतोषी की कृपा से किसी पुरानी शारीरिक परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। आप धन का बचत करने में सफल रहेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। काफी लंबे समय से जिस काम में आप कोशिश कर रहे थे, उसमें आपको सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। जमीन-जायदाद के मामलों में चल रहा विवाद खत्म होगा। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी खुशी समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप किसी देवस्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते है। समाज में मान सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को किसी पुरानी शारीरिक परेशानी से राहत मिल सकती है। व्यावसायिक लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। मां संतोषी के आशीर्वाद से आपका भाग्य प्रबल रहेगा। किस्मत के सहारे कई क्षेत्रों से भारी मुनाफा मिलेगा। आपका पुराना निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है। समाज में नए-नए लोगों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। प्रभावशाली लोगों के सहयोग से आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों की नौकरी-चाकरी में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। मां संतोषी की कृपा से व्यापारिक लाभ मिल सकता है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपना जीवन आनंदित व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से समय मजबूत रहेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मिथुन राशि वाले लोगों को अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय मिला-जुला रहने वाला है। आप व्यापार के क्षेत्र में किसी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। यदि आप कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। किसी भी काम में जल्दीबाजी करने से बचना होगा अन्यथा इसका नकारात्मक परिणाम मिल सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों का जीवन काफी हद तक ठीक रहेगा परंतु धन संबंधित मामलों में आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। आप किसी को भी पैसा उधार ना दें। आप अपने पराक्रम से रुपया-पैसा कमा सकते हैं परंतु फिजूलखर्ची पर भी लगाम रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ कार्यों में रुकावट उत्पन्न हो सकती है। साथ काम करने वाले लोग आपकी सहायता करेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

सिंह राशि वाले लोग अपने पारिवारिक माहौल को बेहतर बनाने की कोशिश करें। आपके हाथ में पैसा आएगा परंतु इधर-उधर के कामों में खर्च हो सकता है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनका मन पढ़ाई से भटक सकता है। प्रेम जीवन की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोग धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों का मन किसी बात को लेकर चिंतित रहेगा। इस राशि के लोग नकारात्मक विचारों से दूर रहें। धन कमाने की कुछ योजनाएं बना सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य में पुराने मित्रों की सहायता मिल सकती है, जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ सुधार करने का प्रयत्न करेंगे, जो आपके लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है। दांपत्य जीवन में आपको थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। छोटी बात को लेकर जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें।

धनु राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। कोई पुरानी चिंता आपके मन को काफी दुखी कर सकती है। आप बेकार का तनाव लेने से बचें। आपको अपने कामकाज पर ध्यान केंद्रित करना होगा। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको काफी सतर्कता बरतनी होगी। कहीं भी पूंजी निवेश करने से बचें। अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। पुराने मित्रों से मिलकर आपके मन को खुशी मिलेगी।

मकर राशि वाले लोग थोड़ी परेशानी से गुजर रहे हैं। आपको अपने कष्टों से निकलने में थोड़ा समय लग सकता है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है। जहां जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च कीजिए। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। लव पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। माता की सेहत में सुधार आएगा। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपका सपोर्ट करेंगे।

मीन राशि वाले लोगों को विरोधियों का सामना करना पड़ेगा, इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। व्यापार में कोई भी बदलाव करने से बचें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार करने की जरूरत है। भाई-बहनों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रखें। अचानक प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में आपको लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button