बॉलीवुड

डॉ. श्रीराम नेने से शादी करके ऐसी हो गई थीं माधुरी दीक्षित की जिंदगी, छलका एक्ट्रेस का दर्द

बॉलीवुड इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल कही जाने वाली मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को भला कौन नहीं जानता। शानदार एक्टिंग, बेहतरीन अदायगी और खूबसूरत डांस के लिए मशहूर ऐक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की फैन फॉलोइंग बहुत ही जबरदस्त है और लोग उनकी एक झलक देखने के लिए मर मिटते हैं। इतना ही नहीं बल्कि आज भी माधुरी दीक्षित का जलवा बरकरार है। जहां उन्होंने 90 के दौर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है तो वर्तमान में भी वह दमदार किरदार में नजर आ रही है।

बता दे इसी बीच माधुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें वह अपने पति श्रीराम नेने के साथ बातचीत करती हुई नजर आ रही है जिसमें उन्होंने डॉक्टर की बीवी होने पर आने वाली परेशानियों के बारे में बात की। तो आइए जानते हैं माधुरी दीक्षित के निजी जीवन के बारे में…

आसान नहीं था डॉक्टर की बीवी होना
बता दें, बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी रचाई। शादी के बाद माधुरी दीक्षित ने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली थी और वह अमेरिका शिफ्ट हो गई थी। यहां पर रहने के बाद उन्होंने दो बेटों को जन्म दिया जिसकी परवरिश उन्होंने अकेले की। हालांकि माधुरी के लिए यह सफर आसान नहीं था।

madhuri dixit

ऐसे में पहली बार उन्होंने जीवन में आने वाली कठिनाइयों के बारे में बातचीत की। माधुरी ने कहा कि, “यह बहुत कठिन है क्योंकि जिस प्रकार आपके काम में समय का कोई बंधन नहीं होता है। चाहे फिर दिन हो या रात हो, आप लोगों के कॉल शेड्यूल होते हैं। कई बार हर दूसरे दिन आपके कॉल होते हैं। कई बार आप उपलब्ध ही नहीं होते। यह बहुत कठिन है।”

madhuri dixit

अकेले की बच्चीं की परवरिश
माधुरी ने आगे कहा कि, “जब आप नहीं होते, तब हमें ही बच्चों को पालना पड़ता है। उन्हें स्कूल ले जाना पड़ता है। वापस लाना पड़ता है। इस प्रकार की चीजें करनी पड़ती है। कई बार समय ठीक नहीं होता। जीवन में कुछ बहुत महत्वपूर्ण घटित हो रहा होता है लेकिन आप वहां पर नहीं होते क्योंकि आप अस्पताल में हो किसी का इलाज कर रहे हो। कई बार मैं बीमार हूं कि लेकिन आप मेरा ध्यान नहीं रख पाते। इस प्रकार की चीजें हैं।”

एक्ट्रेस ने कहा कि, “मुझे लगता है यह बहुत अच्छी बात भी है। मुझे आपके काम पर बहुत गर्व है। जब मैं आपको देखती हूं कि आप अपने मरीजों को लेकर काफी चिंतन करते हैं। आप उनके लिए लड़ रहे होते हैं। मैं जानती हूं कि आप काम दिल से करते हैं। आप बहुत अच्छे व्यक्ति हैं।”

madhuri dixit

इसके अलावा माधुरी ने कहा कि, “शादी में अपने पार्टनर को जानना बहुत जरूरी है। हमारे बीच हमेशा एक अंडरस्टैंडिंग थी जहां हम एक-दूसरे की देखभाल करते थे और यह सुनिश्चित करते थे कि बच्चों की हमेशा देखभाल की जाए, हमेशा प्यार महसूस किया जाए और उनकी देखभाल की जाए। कई बार ऐसा होता है जब यह मुश्किल होता है लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब हम जानते हैं कि हम जीवन में जो कुछ भी कर रहे हैं वह अच्छे के लिए है और हम दोनों यही चाहते हैं।”

madhuri dixit

माधुरी दीक्षित का वर्कफ़्रंट
बात की जाए माधुरी दीक्षित के वर्कफ्रंट के बारे में तो आखिरी बार उन्हें फिल्म ‘मजा मा’ में देखा गया था जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। इससे पहले वह ‘फाइंडिंग अनामिका’ में दिखाई दी थी। इस सीरीज के जरिए उन्होंने ओटीटी डेब्यू किया था। बता दे फिलहाल माधुरी दीक्षित अपने एल्बम ‘द फिल्म स्टार’ पर काम कर रही है जिसे देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित है।

madhuri dixit

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button