अध्यात्म

होलिका दहन की राख से कर लें यह उपाय, घर में होगा लक्ष्मी जी का वास, दूर होगा धन का अभाव

साल 2020 में रंगो का त्यौहार यानी होली 10 मार्च को मनाई जाने वाली है, यानी रंग वाली होली 10 मार्च को खेली जाएगी और 9 मार्च को होलिका दहन का दिन होगा, ऐसा बताया जा रहा है कि इस होलिका दहन को बहुत ही शुभ योग बन रहा है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस शुभ योग पर अगर कुछ साधारण से उपाय किए जाए तो इससे व्यक्ति के जीवन से तमाम परेशानियां दूर हो सकती है और धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा, आज हम आपको होलिका दहन की राख के कुछ सरल उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, इन उपायों को करके आप माता लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं और जीवन से बहुत सी समस्याएं दूर होंगी।

होलिका दहन की राख के उपाय

  • अगर आप आर्थिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप होलिका की राख को लेकर पूरे घर में छिड़क दीजिए, इससे आपके घर में जो भी नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव है वह दूर होगा, इससे घर का वास्तु दोष ठीक होता है, अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे माता लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होगी और आर्थिक परेशानियां दूर होंगी।
  • अगर आप अपने बुरे समय से छुटकारा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप होलिका दहन की राख के साथ थोड़ी सी राई, थोड़ा नमक मिलाकर साफ बर्तन में अपने घर में रख लीजिए, इससे आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।

  • अगर आप स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप होलिका दहन की रात सरसों के दानों को पीसकर उसमें हल्दी, दही, शहद मिलाकर उबटन बना लीजिए और इससे अपने पूरे शरीर को मलिए, इसके बाद जो शरीर से मैल निकलेगा उसको आप होलिका दहन की आग में डाल दीजिए, मान्यता अनुसार इससे शरीर के सभी रोग दूर हो जाते हैं।
  • अगर आप कुंडली से नौ ग्रहों के दोष को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए होली की राख को शिवलिंग पर अर्पित कीजिए, इसके अलावा अगर आप चाहे तो साफ जल में इस राख को मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित कर सकते हैं, इससे ग्रहों से मिलने वाले सभी दोष दूर होंगे।
  • यदि आपके घर पर बुरी नजर लग गई है तो ऐसी स्थिति में आप देसी घी में भीगे हुए 2 लौंग, एक बताशा, मिश्री, एक पान का पत्ता होलिका दहन में अर्पित कीजिए और दूसरे दिन वहां की राख लाकर लाल कपड़े में बांधकर अपने घर में रख लीजिए, इससे घर से बुरी नजर का साया दूर होगा, इसके अलावा अगर किसी बच्चे को बुरी नजर लगी है तो आप देसी घी में भीगे हुए 5 लौंग, एक बताशा, पान का पत्ता होलिका दहन में अर्पित करके दूसरे दिन यहां की राख लाकर ताबीज बनाकर आप उस बच्चे को पहना दीजिए।

उपरोक्त होलिका दहन की राख के कुछ उपायों के बारे में जानकारी दी गई है, जिनको अगर आप करते हैं तो इससे आपको जल्द ही शुभ फल मिल सकता है, ज्योतिष शास्त्र में यह उपाय काफी प्रभावी माने जाते हैं, मान्यता अनुसार इन उपायों को करने से व्यक्ति के सभी कष्ट नष्ट हो सकते हैं, जिससे व्यक्ति अपना जीवन ठीक प्रकार से व्यतीत कर पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button