समाचार

जरा सा दही जमाने क्या गया पति, रातोंरात गायब हो गई नई नवेली दुल्हन, वजह जान हो गया दिमाग का दही

ताजा और गाढ़ा दही खाना हर किसी को पसंद है। बिहार की एक नई नवेली दुल्हन का भी फ्रेश दही खाने का मन किया। ऐसे में उसने अपने पति को दही का इंतजाम करने को कहा। पति भी अपनी नई-नई बीवी को खुश करने के लिए बढ़िया सा दही जमाने में लग गया। लेकिन इस दही के चक्कर में उसकी बीवी उसे चुना लगा गई। वह रातोंरात घर से भाग गई। तो चलिए इस अनोखी दही कथा को विस्तार से जानते हैं।

दुल्हन ने दही लाने पति को भेजा मायके

मामला पश्चिम चंपारण के लौरिया प्रखंड क्षेत्र का है। यहां शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने अपनी बेटी की शादी तय की थी। शादी 12 जून 2022 को बड़ी धूमधाम से हुई थी। शुरुआत में सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन शादी के लगभग एक सप्ताह बाद ही दुल्हन गायब हो गई।

20 जून को दुल्हन का दही खाने का मन हुआ। वह अपने गांव शिकारपुर स्थित घर का ही ताजा दही खाना चाहती थी। ऐसे में उसने पति को दही लाने शिकारपुर भेज दिया। पति जब दही लेने अपने ससुराल गया तो पता चला कि दही अभी जमा नहीं है। उसे जमने में एक दिन का समय लग जाएगा। ऐसे में वह रात अपने ससुराल में ही रुक गया।

पति दही जमाते रह गया, दुल्हन गायब हो गई

सुबह जब उसकी आंख खुली तो लौरिया प्रखंड से माँ का फोन आया। वह बोली कि बहू घर पर नहीं है। रातोंरात कहीं गायब हो गई है। ये सुन पति के होश उड़ गए। उसने इसकी जानकारी दुल्हन की मां और अन्य परिजनों को दी।

इसके बाद दुल्हन की मां थाने पहुंची। उसने बेटी के अपहरण का केस दर्ज करवाया। मां ने पुलिस से कहा कि तीन लोग जिसमें एक महिला भी शामिल है, उन्होंने मेरी बेदी का अपहरण किया है। वह उसकी शादी कहीं और कराना चाहते हैं। आप उसे ढूंढिए और हमे न्याय दिलाइए।

प्रेम प्रसंग या अपहरण?

हालांकि ग्रामीणों ने कुछ और ही कहानी बताई। उनका कहना है कि दुल्हन अपने प्रेमी संग भागी है। उसका कोई अपहरण नहीं हुआ है। वह अपनी मर्जी से बागी है। उसका एक शख्स से अफेयर चल रहा था। इसलिए घरवालों ने फटाफट उसकी शादी तय कर दी।

तब वह शादी से इनकार नहीं कर सकी। लेकिन बाद में ससुराल में भी उसे प्रेमी की याद सताने लगी। ऐसे में वह प्लानिंग के तहत घर से भागी। उसने पति को जानबूझकर अपने गांव दही लेने भेजा ताकि वह ससुराल से भाग सके।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि हमे इस मामले में दुल्हन की मां का आवेदन मिला है। उन्होंने अपहरण की बात कही है। वहीं ग्रामीण इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button