अध्यात्म

जानिए कब है नए साल का पहला चंद्र ग्रहण, इस दिन करें यह काम, धन की समस्या हो जाएगी दूर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समय के साथ-साथ ब्रह्मांड में खगोलीय घटनाएं होती रहती है, जिसका मनुष्य के जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है, विशेष रुप से सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का मनुष्य जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है, आपको बता दें कि नए साल 2020 में 10 जनवरी 2020 यानी शुक्रवार के दिन पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार 2020 के पहले चंद्र ग्रहण को कई महासंयोग बनने वाले हैं, अगर आप इस दिन कुछ उपाय करते हैं तो इससे आप अपनी अधूरी मनोकामनाओं को शीघ्र ही पूरी कर सकते हैं।

आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से चंद्र ग्रहण के समय क्या करना चाहिए और किन कामों से बचना चाहिए? इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

चंद्र ग्रहण काल में जरूर करें यह काम

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2020 वर्ष में 10 जनवरी को लग रहे चंद्रग्रहण पर विशेष महासंयोग बन रहा है, इसलिए अगर आप इस दिन मीठी चीजों का दान करते हैं तो इससे आपको अपने जीवन में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं रहेगी।
  • चंद्र ग्रहण काल में आप किसी भी शिव मंदिर में जाकर गाय का घी दान अवश्य कीजिए, आप अपने सामर्थ्य अनुसार घी का दान करें।
  • अगर आप चंद्र ग्रहण काल में अपने इष्ट देव के मंत्र का मानसिक जाप करते हैं तो इससे आपको आदित्य पुण्य फल की प्राप्ति होगी।
  • अगर आप चंद्र ग्रहण काल में पक्षियों को दाना, गाय को घास और जरूरतमंद लोगों को वस्त्र दान करते हैं तो इससे आपको बहुत से पुण्य प्राप्त होते हैं।
  • अगर आप चंद्र ग्रहण काल में किसी पवित्र नदी या तीर्थ नदी में स्नान करने के पश्चात तिल से बनी हुई मिठाइयों का दान निर्धन लोगों में करते हैं तो इससे आपके जीवन की धन से जुड़ी हुई समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होगा।

चंद्र ग्रहण काल में यह काम ना करें

  • शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि जो मनुष्य चंद्र ग्रहण काल में भोजन के जितने दाने खाता है उतने वर्षों तक उसको नर्क में रहना पड़ता है, इसलिए आप चंद्रग्रहण के समय भोजन ना करें, आप चंद्र ग्रहण में 3 प्रहर यानी 9 घंटे पूर्व भोजन मत कीजिए, परंतु जो लोग शारीरिक रूप से बीमार हैं, बच्चे और बूढ़े हैं वह डेढ़ प्रहर पूर्व तक भोजन खा सकते हैं।
  • आप चंद्र ग्रहण काल में कोई भी फूल, पत्ती, लकड़ी ना तोड़े और ना ही जमीन खोदने का कार्य करना चाहिए, इस समय के दौरान दांत भी नहीं मांजने चाहिए और ना ही वस्त्रों और बालों को नहीं निचोड़ना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण काल में शुभ कार्य या फिर नया कार्य आरंभ करना वर्जित माना गया है, आप इस समय के दौरान मल मूत्र का त्याग, सोना, ताला खोलना, भोजन करना जैसे कार्य भूलकर भी ना करें।
  • शास्त्रों में बताया गया है कि ग्रहण काल में स्पर्श किए हुए वस्त्रों आदि की शुद्धि के पश्चात ही उनको उपयोग में लाना चाहिए, जब ग्रहण समाप्त हो जाता है तब आप वस्त्र सहित स्नान करें।
  • अगर कोई व्यक्ति ग्रहण के दौरान सोता है तो उसको शारीरिक बीमारियों का सामना करना पड़ता है, अगर कोई व्यक्ति ग्रहण के दौरान लघुशंका करता है तो उसके जीवन में दरिद्रता आती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button