राशिफल

श्रीविष्णु कृपा से बेहद भाग्यशाली रहेंगे इन 4 राशि के लोग, जल्द मिलेगी बड़ी सफलता, होगा धन लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में तरह-तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर भगवान श्री विष्णु जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और बहुत ही जल्द कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशि के लोगों पर श्री विष्णु की रहेगी कृपा

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान श्री विष्णु जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपका समय उन्नति भरा रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। कमाई के जरिए हासिल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। विदेश में काम कर रहे लोगों को भारी मात्रा में लाभ मिलने के योग हैं। भाई-बहनों की सहायता से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों को उत्तम सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। भगवान श्री विष्णु जी की कृपा से सरकारी नौकरी से जुड़े हुए लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना नजर आ रही है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हो सकते हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा। भविष्य को सुरक्षित बनाने में आप सफल हो सकते हैं। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। बिजनेस में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा जिससे आपका बिजनेस बेहतरीन चलेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। भगवान विष्णु जी की कृपा से कमाई के जरिए बढ़ेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। कामकाज में किस्मत पूरा साथ देगी। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन की संभावना है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में जो तनाव चल रहा है, वह खत्म होगा। आप जीवनसाथी के साथ सुनहरे पल व्यतीत करेंगे।

मीन राशि वाले लोगों को उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह का कोई प्रस्ताव मिल सकता है। भागदौड़ का उचित परिणाम हासिल होगा। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप नई-नई योजनाओं की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। लाभदायक यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा परंतु आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में मत लीजिए वरना भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। व्यापार के क्षेत्र में सुधार होगा। आमदनी के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। व्यापार में बाधाएं उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। कार्य क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं।

कर्क राशि वाले लोगों को अपने जीवन में मध्यम फल की प्राप्ति होगी। आप अपने घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए दोस्तों में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका भविष्य में बेहतरीन फायदा मिलेगा। भागीदारों की मदद से आपका मुनाफा बढ़ सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम हासिल हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

सिंह राशि वाले लोग थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि कामकाज में आपको लगातार निराशा हाथ लगेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। इस राशि के लोग अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी ना होने दें। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। जीवनसाथी की पूरी मदद मिलेगी। इस राशि के लोग माता-पिता के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आपको अपना मन शांत रखना होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं।

तुला राशि वाले लोगों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। आप अपनी सेहत को पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। घर में कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे परिवार के सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। बिजनेस में आप कुछ नया बदलाव करेंगे, जिसका आपको काफी हद तक फायदा देखने को मिल सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है परंतु आप महामारी का ध्यान रखें, बेवजह इधर-उधर न घूमें।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय कमजोर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आमदनी और खर्चों का संतुलन बना कर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का उत्तम प्रस्ताव मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप अपने भविष्य को लेकर योजनाएं बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

धनु राशि वाले लोगों को मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। व्यापार में कुछ नया बदलाव करेंगे। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। आपके अच्छे स्वभाव से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपना कोई भी काम योजना के तहत पूरा करें, इससे आपको अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आप किसी से भी पैसा उधार मत लीजिए अन्यथा उधार लिया गया पैसा वापस देने में कठिनाई होगी।

मकर राशि वाले लोगों के मन में बहुत सी उलझनें बनी रहेंगी, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। कामकाज के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है परंतु अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी जरूरी काम में सफलता मिल सकती है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन थोड़ा कठिन रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button