समाचार

सौतेली मां को भगाकर ले गया बेटा, पापा को धोखा देकर रचाई शादी, आगे जो हुआ क़यामत है

मां और बेटे का रिश्ता बड़ा ही पवित्र माना जाता है। लेकिन उत्तराखंड (Uttarakhand) के उधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) जिले में इस रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपने पापा को धोखा देकर उनकी दूसरी पत्नी यानि अपनी सौतेली मां से ही शादी कर ली। जब पिता ने अपनी पत्नी को बेटे से वापस लाना चाहा तो वह हुआ जिसकी उम्मीद उसने कभी नहीं की थी।

सौतेली मां को भगाकर ले गया बेटा

दरअसल यह अनोखा मामला उधम सिंह नगर जिले के कोतवाली बाजपुर का है। यहां एक शख्स पुलिस थाने में अजीब शिकायत लेकर पहुंचा। उसने बताया कि उसका बेटी अपनी सौतेली मां से शादी कर अलग रह रहा है। पीड़ित शख्स के अनुसार उसकी दूसरी शादी 11 साल पहले हुई थी। पहली बीवी से उसे दो बेटे हैं। दूसरी शादी के बाद से यह बेटे अलग रह रहे हैं।

शख्स ने बताया कि दूसरी शादी के बाद उसे दो लड़की और एक लड़का हुए। पहली पत्नी के दोनों बेटे घर में आते जाते रहते हैं। कुछ समय तक सभी मिलजुल कर और आराम से रहे। लेकिन फिर एक दिन पत्नी मायके चली गई। इसके बाद कई दिनों तक वह घर नहीं लौटी। जब मैं उसे लेने गया तो पता चला उसने मेरे ही बेटे से शादी रचा ली है।

पत्नी और बेटे की शादी से बौखलाया पति

पीड़ित शख्स ने बताया कि शादी के बाद सौतेली मां और बेटे साथ ही रहते हैं। जब शख्स ने पत्नी को वापस लाना चाहा तो बेटे ने उसके साथ मारपीट की। वहीं बीवी ने भी वापस आने से मना कर दिया। वहीं शख्स का ये भी आरोप है कि उसकी बीवी घर से 20 हजार रुपए ले गई। अब शख्स न्याय की गुहार लगा रहा है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी जांच पड़ताल में लग गई है। बन्ना खेड़ा चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी गोस्वामी ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि एक शख्स ने शकायत दर्ज करवाई है कि उसका बेटा उसकी सौतेली मां को भगाकर ले गया है। हम अभी इस मामले की छानबीन कर रहे हैं।

इधर सौतेली मां और बेटे की ये शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मामले को देख लोग भी हैरान है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि ऐसा भी कुछ हो सकता है। वह भी तब जब महिला के 3 बच्चे हैं और शादी को 11 साल हो चुके हैं। फिर भी वह सौतेले बेटे संग शादी को राजी हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button