अध्यात्म

शनि जयंती पर करें ये असरदार उपाय, धन, सुख और आय में होगी बढ़ोतरी, शीघ्र इच्छाएं होंगी पूरी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि अमावस्या का दिन बहुत ही खास माना गया है, हर वर्ष जेष्ठ मास की अमावस्या तिथि के दिन शनि जयंती मनाई जाती है, इस वर्ष 22 मई 2020 यानी शुक्रवार के दिन शनि जयंती मनाई जाने वाली है और इस दिन अगर आप कुछ अपने घर पर ही उपाय अपनाते हैं तो इससे शनि देवता की कृपा प्राप्त हो सकती है, शनि देवता को बिगड़ी तकदीर बनाने वाला माना गया है, अगर इनकी कृपा किसी व्यक्ति पर हो तो उस व्यक्ति का भाग्य सुधर जाता है और जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं।

अगर आप चाहते हैं कि आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो और आपका जीवन सुखमय व्यतीत हो तो आप शनि जयंती अमावस्या के दिन कुछ असरदार उपाय कर सकते हैं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन उपायों को करने से धन के साथ-साथ सुख में वृद्धि होगी और आपकी इच्छाएं बहुत ही जल्द पूरी हो सकती है।

शनि जयंती पर करें यह असरदार उपाय

  • हर किसी मनुष्य का भूमि, भवन और संपत्ति का सपना होता है, हर कोई व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में सुख आए, अगर आप अपनी इन अभिलाषाओं को पूरा करना चाहते हैं तो शनि जयंती अमावस्या के दिन आटे में काले तिल मिलाकर पूड़ी बना लीजिए और इसको शनि देव को भोग लगाएं, इसके पश्चात आपको यह निर्धन लोगों को खिलाना होगा, अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे आपको सभी सुख की प्राप्ति शीघ्र हो सकती है।

  • अगर आप धन से जुड़ी हुई परेशानियों से गुजर रहे हैं तो धन प्राप्ति के लिए शनि जयंती के दिन यह उपाय जरूर कीजिए, आप इस दिन सुबह और शाम के समय पीपल के पेड़ की पूजा करने के पश्चात गाय के कच्चे दूध में शक्कर मिलाकर पीपल की जड़ में अर्पित कीजिये, इसके पश्चात आपको पीपल के पेड़ की 11 परिक्रमा करनी होगी।
  • अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करके अपनी मनोकामनाएं पूरी करना चाहते हैं तो इसके लिए शनि जयंती के दिन तिल या फिर सरसों के तेल से शनि देव की मूर्ति का अभिषेक करें, उसके पश्चात सफेद या लाल फूलों से बनी हुई माला इनको पहनाएं।
  • अगर आप चाहते हैं कि घर परिवार की दरिद्रता हमेशा के लिए समाप्त हो जाए तो इसके लिए शनि जयंती के दिन आप दो या फिर 3 निर्धन व्यक्तियों और एक काले कुत्ते को भोजन जरूर कराएं।

  • अगर आप अपनी अधूरी मनोकामनाओं को जल्द पूरा करना चाहते हैं तो इसके लिए शनि जयंती अमावस्या के दिन प्रातः काल में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ जरूर कीजिए, ऐसा करने से आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी और आपकी मनोकामनाएं पूरी हो जाएगी।

शनि जयंती अमावस्या का दिन अपनी इच्छाओं को की पूर्ति करने के लिए बहुत ही शुभ दिन माना जाता है, उपरोक्त शनि जयंती के दिन के कुछ सरल उपायों के बारे में जानकारी दी गई है, अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे शनि देवता आपसे प्रसन्न होंगे और आपके जीवन के कष्ट समाप्त हो सकते हैं, इन उपायों को करने से आपको सभी सुखों की प्राप्ति होगी और धन से जुड़ी हुई परेशानियां जीवन से समाप्त होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button