अध्यात्म

शनि के हर दोष से मिल जाएगा छुटकारा, करें यह सरल उपाय, शनिदेव होंगे प्रसन्न

शनि देव एकमात्र ऐसे देवता माने जाते हैं जिनकी कृपा से व्यक्ति की किस्मत बदल सकती है और अगर यह किसी व्यक्ति से नाराज हो जाए तो उस व्यक्ति का बुरा समय भी आरंभ हो सकता है, हर कोई व्यक्ति शनि देव को खुश करने की कोशिश में लगा रहता है, शनि देव सूर्य पुत्र है और यह कर्म फल दाता के रूप में भी जाने जाते हैं, अगर इनका शुभ प्रभाव किसी व्यक्ति पर पड़ जाए तो वह व्यक्ति भाग्यशाली साबित होता है, उसको अपने जीवन में किसी भी परेशानी से नहीं गुजरना पड़ता है, व्यक्ति अपना जीवन सुखी पूर्वक व्यतीत करता है, परंतु इनके दुष्प्रभाव की वजह से मनुष्य का जीवन उथल-पुथल हो जाता है जीवन में अक्सर कोई ना कोई परेशानी लगी रहती है।

मान्यता अनुसार यदि व्यक्ति शनिदेव की पूजा करता है तो उसको अपने जीवन की परेशानियों से राहत मिलती है, जो व्यक्ति शनिदेव को प्रसन्न करने में सफल हो जाता है तो उसके ऊपर हमेशा शनिदेव की कृपा दृष्टि बनी रहती है, अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ सरल उपाय अपना सकते हैं, शास्त्रों में ऐसी बहुत सी विधियां बताई गई हैं जिनसे शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है, आज हम आपको ऐसे कुछ सरलतम उपाय बताने वाले हैं जिससे शनिदेव अवश्य प्रसन्न होंगे और इनके दोषों से छुटकारा मिलेगा।

आइए जानते हैं शनि के दोषो से छुटकारा पाने के उपाय

  • अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो गोरज मुहूर्त में चीटियों को तिल चौली डालें, ऐसा करने से शनि के बुरे प्रभाव से भी छुटकारा मिलेगा।
  • शनिदेव की कृपा पाने के लिए आप देवों के देव महादेव पर काले तिल और कच्चा दूध नित्य रोजाना अर्पित कीजिए, अगर भगवान शिव जी का स्वरूप शिवलिंग किसी पीपल के पेड़ के नीचे है तो यह बहुत ही उत्तम होगा, अगर आप इस पर काले तिल और कच्चे दूध से अभिषेक करते हैं तो इससे शनिदेव खुश होंगे।

  • शनि के दोषों से छुटकारा पाने के लिए सुंदरकांड का पाठ करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, अगर आप सुंदरकांड का पाठ करेंगे तो इससे आपको उत्तम फल की प्राप्ति होगी।
  • शनि के बुरे प्रभाव से छुटकारा पाने के लिए आप सांप को दूध पिला सकते हैं।
  • शनि के प्रकोप से बचने के लिए आप काले उड़द जल में प्रवाहित कीजिए, इसके अलावा आप काले उड़द निर्धन लोगों को दान कर सकते हैं।
  • अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह से बुरे प्रभाव मिल रहे हैं तो ऐसे में आप अपने घर में शाम के समय गूगल की धूप दें, अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे कई प्रकार की परेशानियां दूर होती है और शनि की शांति भी होती है।
  • अगर आप मां काली की आराधना करते हैं तो इससे आपको शुभ फल मिलेगा।

ऐसा बताया जाता है कि कोई भी पूजा-पाठ या फिर उपाय करने के लिए मन में श्रद्धा होनी जरूरी है, अगर आप अपने सच्चे मन और श्रद्धा से कोई भी उपाय करते हैं तो आपको उसका फल अवश्य प्राप्त होता है, उपरोक्त शनिदेव के दोषों से छुटकारा पाने के लिए कुछ उपायों के बारे में जानकारी दी गई है, इन उपायों को करके आप अपने कष्टों को दूर कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button