अध्यात्म

दीपावली पर महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें यह अचूक उपाय, साल भर नहीं होगी पैसों की कमी

इस वर्ष दीपावली का त्यौहार बहुत ही शीघ्र आने वाला है, 27 अक्टूबर 2019 के दिन दीपावली पर मां लक्ष्मी जी की पूजा की जाएगी, इस दिन माता लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं, ऐसा बताया जाता है कि माता लक्ष्मी जी अगर किसी व्यक्ति से प्रसन्न हो जाए तो उसके जीवन में कभी भी धन से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न नहीं होती है, माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए दीपावली का सबसे अधिक महत्व माना गया है।

आप लोगों में से बहुत से लोग ऐसे होंगे जिनके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि दीपावली पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कौन से उपाय किए जा सकते हैं? दीपावली के दिन अगर शुभ मुहूर्त में सही विधि विधान पूर्वक लक्ष्मी जी की पूजा की जाए तो इससे अगली दिवाली तक माता लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है, जिससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं आती है, आज हम आपको शास्त्रों में बताए गए कुछ सरल उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनको करके आप माता लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं, इन उपायों को करने से पूरे वर्ष भर आप मालामाल रहेंगे और हर क्षेत्र में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

आइए जानते हैं दीपावली पर महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कौन से करें उपाय

  • अगर आप चाहते हैं कि आपके ऊपर देवी-देवताओं की कृपा दृष्टि बनी रहे तो इस स्थिति में आप दीपावली वाले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाए, उसके पश्चात आप पानी में थोड़ा कच्चा दूध, काले तिल और गंगा जल मिलाकर इस पानी से स्नान कीजिए, इससे आपको लाभ प्राप्त होगा, नहाने के पश्चात आप नए कपड़ों का धारण करें और सूर्य देवता को जल अर्पित कीजिए, आप जल के साथ लाल फूल अर्पित कर सकते हैं, इसके बाद आप अशोक के पत्तों से वन्दनवार बनाएं और आप अपने घर के दरवाजे पर लगा दीजिए, अगर आप धन प्राप्ति की कामना कर रहे हैं तो आप दिवाली की रात मुख्य दरवाजे की चौखट के दोनों तरफ दीपक जरूर जलाएं और घर के आस-पास जो भी मंदिर मौजूद है वहां पर दीपक जला दीजिए, इससे आपके ऊपर देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहेगा।

  • जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं दीपावली वाले दिन दीपक का अधिक महत्व माना गया है, इस दिन दीपक अवश्य जलाया जाता है, अगर आप अपने घर के आंगन में दीपक जलाते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि रात भर यह दीपक बुझना नहीं चाहिए, घर के आस-पास वाले चौराहे पर रात के समय दीपक अवश्य जलाएं, अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे धन से जुड़ी हुई समस्याएं दूर होती हैं, इसके अलावा आप बेलपत्र के पेड़ के नीचे दीपावली की शाम को दीपक अवश्य जलाएं, इससे भगवान शिव जी की कृपा प्राप्त होती है क्योंकि बेलपत्र भगवान शिव जी का प्रिय है।
  • अगर आप महालक्ष्मी जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो अपने घर के पूजा स्थल में दीपक जलाएं और यह दीपक रात भर जलना चाहिए, आप दिवाली के दिन हनुमान मंदिर में तेल का दीपक जलाना ना भूलें, इस दीपक में आप एक लौंग भी डालें और हनुमान चालीसा का पाठ कीजिए, इसके अलावा आप दीपावली वाले दिन माता लक्ष्मी जी के किसी भी मंदिर में तीन झाड़ू का दान अवश्य करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button