राशिफल

बुध ग्रह बदलेंगे अपना घर, क्या पड़ेगा आपकी राशियों पर असर? जानिए अपनी किस्मत का हाल

समय के अनुसार ब्रह्मांड में ग्रहों की स्थिति में बहुत से बदलाव होते हैं, अगर किसी ग्रह की स्थिति में परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार ग्रहों की राशि में जैसी स्थिति होती है उसी के अनुसार इस राशि के व्यक्ति का जीवन प्रभावित होता है, वैसे देखा जाए तो हर समय ग्रहों में छोटे और बड़े बदलाव होते रहते हैं जिसकी वजह से हर किसी व्यक्ति के जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव आते हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार 11 सितंबर 2019 की सुबह 5:00 बजे बुध ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करने वाला है, यह अपनी उच्च राशि कन्या राशि में प्रवेश करेगा, ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को राजकुमार की उपाधि दी गई है, ऐसे में बुध की राशि परिवर्तन की वजह से समस्त 12 राशियों पर इसका कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ने वाला है, आखिर आपकी राशियों का पर इस परिवर्तन का क्या असर पड़ेगा? आपकी किस्मत में कैसा बदलाव आने वाला है? आज हम आपको इस विषय में जानकारी देने वाले हैं।

आइए जानते हैं बुध ग्रह की राशि परिवर्तन से किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

मेष राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से इनको शुभ परिणाम हासिल होने वाले हैं, आपको आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे, धर्म शास्त्रों में आपकी रूचि बढ़ सकती है, इस राशि वाले लोगों को मानसिक सुख की प्राप्ति होगी, सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ सकती है।

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा, इस राशि वाले लोगों को माता से सुख की प्राप्ति होगी, आपको अचानक धन लाभ मिल सकता है, आप कोई नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं, संपत्ति के कार्यों में आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है, घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा, अनुभवी लोगों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, आप अपने कामकाज सरलता से पूरे कर सकते हैं।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन लाभदायक रहेगा, इस राशि वाले लोगों को धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं, आप अपनी मधुर वाणी के बलबूते पर अपने बहुत से कार्य लोगों से करवा सकते हैं, आपको आने वाले दिनों में विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, विद्यार्थी वर्ग के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता हासिल होगी, आपके प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, आपको अपने सगे संबंधियों से अच्छा लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन अच्छा रहेगा, आपका मन शुभ कार्यों में लगेगा, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, किसी पुरानी बीमारी से आपको छुटकारा मिल सकता है, संतान की तरफ से आपको सुख की प्राप्ति हो सकती है, घरेलू जीवन अच्छा व्यतीत होने वाला है, सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन बेहतर साबित होगा, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग बन रहे हैं, आप अपने शत्रु को परास्त करेंगे, आपका मन प्रसन्न रहेगा, आपको अपने कामकाज में सफलता हासिल होगी, विद्यार्थी वर्ग के लोगों को प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा परिणाम हासिल हो सकता है, आपकी लव लाइफ में सुधार आएगा, आप अपने लव पार्टनर के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे, घरेलू सुख में वृद्धि होगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का परिवर्तन थोड़ा कष्टदायक रह सकता है, आप इस समय के दौरान मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं, आपको अपने कामकाज में असफलता का सामना करना पड़ेगा, जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, संतान की तरफ से परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है, आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, जो लोग प्रेम प्रसंग में है उनको अपने प्रेम संबंधित मामलों में सतर्क रहना होगा।

कर्क राशि वाले लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन मिलाजुला रहेगा, आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा, आपके मन में किसी बात को लेकर बेचैनी बनी रहेगी, पारिवारिक वातावरण मिलाजुला रहेगा, धन का निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य कीजिए अन्यथा आपको धन हानि का सामना करना पड़ सकता है, आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में कमी आ सकती है।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन अशुभ रहेगा, आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, किसी के साथ वाद विवाद होने की संभावना बन रही है, रिश्तेदारों की वजह से आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है, आपके मन में शत्रुओं का भय बना रहेगा, मानसिक कष्ट झेलना पड़ेगा, आपको अपने कामकाज में समझदारी से काम लेना होगा अन्यथा आपका कोई कार्य बिगड़ सकता है।

तुला राशि वाले लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन चिंताजनक रहेगा, आपके घरेलू सुख में कमी आ सकती है, आपके शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप सतर्क रहें, आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों में असफलता का सामना करना पड़ेगा, किसी वाद विवाद की वजह से आपका मन अशांत रहेगा, छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक अभ्यास करने की आवश्यकता है, शिक्षा से संबंधित बाधाएं उत्पन्न हो सकती है।

धनु राशि वाले लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन मध्यम फलदाई रहने वाला है, जो लोग नौकरी पेशा वाले हैं उनको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, आपको अपने शत्रुओं से सतर्क रहना होगा, जो लोग व्यापारी वर्ग के हैं उनको मिलाजुला लाभ प्राप्त होगा, मानसिक शांति बनी रहेगी, आप अपने कार्यों में ध्यान केंद्रित कर पाएंगे, कार्यस्थल में वरिष्ठ अधिकारी आपकी सहायता कर सकते हैं।

मकर राशि वाले लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, आपके महत्वपूर्ण कार्य में बाधाएं उत्पन्न हो सकती है, किसी यात्रा के दौरान आपको कष्ट झेलना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल नहीं हो पाएगी, स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है, आपका मन इधर-उधर के कामों में भटक सकता है जिससे आप अपने कार्य ठीक प्रकार से नहीं कर पाएंगे।

मीन राशि वाले लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन कठिन रहने वाला है, जीवन साथी के साथ वाद विवाद होने की संभावना बन रही है, किसी विशेष मित्र से अनबन हो सकती है, आपको अपने स्वभाव पर काबू रखना होगा, जो लोग व्यापारी हैं उनको अपने व्यापार में घाटा हो सकता है, आप किसी भी यात्रा पर ना जाए, मानसिक चिंताएं अधिक रहेंगी, आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती हैं इसलिए आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button