अन्य

इन 5 तरह के लोगों को ढूँढ-ढूँढ कर काटते हैं मच्छर, जाने क्या है इसकी वजह

रात में सोते समय अगर कान के पास मच्छर भिनभिनाने लगता है तो अच्छी-ख़ासी नींद टूट जाती है। मच्छर किसी को भी सुकून से सोने नहीं देते हैं। इसके साथ ही मच्छर कई ख़तरनाक बीमारियों जैसे जीका, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का कारण भी बनते हैं। मच्छर आस-पास फैली गंदगी की वजह से पनपते हैं। मच्छर मनुष्य के सम्पर्क में आते ही उन्हें काटता है और उनका ख़ून चूसता है। आमतौर पर मच्छर सभी लोगों को काटते हैं, लेकिन एक शोध से यह बात सामने आयी है कि 20 प्रतिशत ऐसे लोग भी हैं, जो मच्छरों को सबसे ज़्यादा आकर्षित करते हैं। ऐसे लोगों को मच्छर सबसे पहले अपना शिकार बनाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कुछ लोगों को मच्छर ज़्यादा क्यों काटते हैं।

इन लोगों को ज़्यादा काटते हैं मच्छर:

*- डार्क कपड़े वालों को:

साधारणतया मच्छर सभी लोगों को काटते हैं। ये लोगों की गंध से उन्हें अपना शिकार बनाते हैं। मच्छर की नज़रें बहुत तेज़ होती हैं। ये दोफ़र बाद लोगों को खोजकर काटते हैं। मच्छर लोगों को उनके कपड़ों से बड़ी आसानी से खोज लेते हैं। जब आप डार्क कलर के कपड़े पहनते हैं, जैसे काला, नीला, लाल तो मच्छर आपको आसानी से खोज लेते हैं।

*- जिनका ब्लड ग्रुप “O” होता है:

मच्छरों के लिए ख़ून ही सबकुछ होता है। इनके लिए ये अमृत की तरह काम करता है। वयस्क मच्छर ख़ून को प्रोटीन की तरह इस्तेमाल करते हैं। वहीं मादा अंडे देने के लिए ख़ून में मौजूद प्रोटीन से पोषण प्राप्त करती है। कुछ ऐसे भी ब्लड ग्रुप होते हैं जो मच्छरों को ज़्यादा आकर्षित करते हैं। इन्ही में से एक है “O” ब्लड ग्रुप। “B” ब्लड ग्रुप वाले लोगों को मच्छर सामान्य रूप से काटते हैं।

*- मच्छरों को कार्बन डाई ऑक्साइड गैस करती है आकर्षित:

मच्छर 166 फ़ीट की दूरी से भी कार्बन डाई ऑक्साइड को पहचान लेते हैं। इस गैस में मच्छर सबसे ज़्यादा आकर्षित होते हैं। मनुष्य नाक से ऑक्सीजन लेता है और नाक से ही कार्बन डाई ऑक्साइड छोड़ता है। इसी वजह से नाक, सिर, कान के पास सबसे ज़्यादा मच्छर भिभिनाते हैं।

*- गर्मी और पसीने से होते हैं आकर्षित:

गर्मी के दिनों में शरीर से निकलने वाले पसीने से उत्सर्जित लैक्टिक एसिड, उरिक एसिड और अमोनिया मच्छरों को आकर्षित करता है। जिन लोगों को ज़्यादा पसीना आता है, उन लोगों को मच्छर सबसे ज़्यादा काटते हैं। जिम करने वाले, गर्म जगहों पर काम करने वाले या ज़्यादा मेहनत करने वाले लोगों को ज़्यादा पसीना होता है, इसलिए इन्हें मच्छर सबसे ज़्यादा काटते हैं।

*- गर्भवती महिलाओं को:

एक शोध में यह बात सामने आयी है कि आम महिलाओं की तुलना में गर्भवती महिलायें सबसे ज़्यादा कार्बन डाई ऑक्साइड गैस छोड़ती हैं। इसकी वजह से मच्छर गर्भवती महिलाओं की तरफ़ ज़्यादा आकर्षित होते हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं का पेट आम महिलाओं की अपेक्षा ज़्यादा गर्म रहता है, इसलिए इससे भी मच्छर इनकी तरफ़ आकर्षित होते हैं। इन्ही वजहों से मच्छर इन पाँच तरह के लोगों को सबसे ज़्यादा काटते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button