दिलचस्प

पति-पत्नी की उम्र में अतंर है जरुरी, उम्र में होना चाहिए इतने का अंतर वरना आती है परेशानियां

शायद आपने भी देखा होगा कि पहले और अभी के समय पति पत्नी की उम्र के बीच काफी अंतर होता है। पहले की समय की बात करे तो ये अंतर 5 से 10 साल का होता था। आज के समय भी ऐसा ही देखने को मिलता है। हालांकि, ये लगभग हर विवाह में फॉलो किया जाता है। लेकिन, इसके पीछे की वजह शायद ही किसी को मालूम हो। शादी शुदा जोड़ियों में उम्र का ये अंतर क्यों होता है इसके पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पति-पत्नी की उम्र में अतंर होना क्यों जरूरी है।

पति-पत्नी की उम्र में अतंर क्यों है जरुरी?

कहा जाता है कि प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता। प्यार तो किसी भी उम्र में किसी के साथ भी हो सकता है। अक्सर कई बार देखा जाता है कि लड़के या लड़कियों को अपने से उम्र से बड़े लड़के या लड़की से प्यार हो जाता है। कई बार ऐसा भी होता है कि लड़कियों को अपने से बड़ी उम्र के लड़के से प्यार हो जाता है और शादी भी हो जाती है। लेकिन, ज्यादातर मामलों में ऐसा देखा जाता है कि शादी के मामले में हमेशा लड़की की उम्र लड़के से कम होती है। लेकिन, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शादी के लिए पति-पत्नी की उम्र में अतंर क्यों होना जरुरी है।

पहला कारण

रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि लड़के और लड़की में परिपक्वता यानी मैच्योरिटी के स्तर में अंतर होता है। ये बात साबित हो चुकी है कि लड़कियां, लड़कों से जल्दी मैच्योर हो जाती हैं। इसलिए शादी के बीच लड़के और लड़कियों की उम्र में अंतर रखा जाता है।

दूसरा कारण

पति-पत्नी की उम्र में अतंर होने का दूसरा कारण ये है कि अगर किसी लड़के की शादी समान उम्र की लड़की से कर दी जाए तो उनकी सोच एक दूसरे से कभी नहीं मिलेगी। इसलिए यह अंतर होना जरुरी है।

तीसरा कारण

पति-पत्नी की उम्र में अतंर होने का तीसरा कारण आपसी समझ है। ऐसा माना जाता है कि अगर दोनों समान उम्र के हो को उनमें समझदारी नहीं आ पायेगी। एक सफल शादी के लिए पति-पत्नी की उम्र में अतंर होना जरुरी है।

चौथा कारण

ऐसा माना जाता है कि अगर आपका हमसफर उम्रदराज हो तो उसे जिम्मेदारियों का एहसास होता है। लेकिन, अगर दोनों एक ही उम्र के हो तो उनमें अनुभव की कमी होगी। इसकी वजह से जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं।

पांचवा कारण

समय बीतने के साथ-साथ महिलाओं में होने वाले हार्मोन बदलाव के वजह से वो जल्दी बूढ़ी हो जाती है। इसलिए हमारे देश में ये परंपरा है कि लड़की की शादी उससे उम्र में बड़े लड़के से ही कि जाती है। इसलिए लोग लड़की की उम्र से 5-6 साल बड़ा लड़का ही चुनते है।

छठां कारण

एक अध्ययन के मुताबिक, अगर पति पत्नी कि उम्र में अंतर न हो तो के संबंध टूटने का खतरा अधिक होता है। अगर पति पत्नी के बीच उम्र का फासला 5 साल का है तो उनके संबंध के टूटने की संभावनाएं कम हो जाती है। अगर यह अंतर न हो तो विवाह टूटने की संभावना बढ़ जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button