राशिफल

अगस्त महीने का राशिफल: इन 5 राशिवालों पर रहेगी शिवजी की विशेष कृपा, बाकी का हाल भी जानें

आपकी राशि आपके जीवन में बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? आज हम आपको अगस्त महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें अगस्त माह का यह राशिफल… August 2018 Rashifal

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

भगवान शिव की कृपा से यह महीना आपके लिए पूर्ण रूप से शुभ फलदायी होगा। लेकिन यदि आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेते हैं तो आपको बाद में पश्चाताप करना पड़ सकता है। लंबे समय के आयोजन आपको दुविधा में डाल सकते हैं। इस महीने नए कार्य करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कोई नया काम शुरू करने से पहले संबंधित अनुभवी व्यक्ति से सलाह कर लें। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं। पैसों के मामलों में खुद पर भरोसा रखें।

प्यार के विषय में : आप अपने सुखद दायरे से निकलकर प्रेम खोजने का जोखिम उठाएंगे।‍‍‍

करियर के विषय में : धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा है।

हेल्थ के विषय में : सेहत के नजरिए से समय सामान्य कहा जा सकता है। खान-पान पर ध्यान रखें।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस महीने आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने को सज्य होंगे। आपकी वाणी से आपके आस-पास के लोग प्रभावित होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके ऊपर रहेगा। मन के भय या संकोच समाप्त होंगे। आपके भाग्य के दरवाजे खुल गए हैं आपको अपने प्रयासों का बहुत अच्छा परिणाम मिलने जा रहा है। मन में नकारात्मक विचार आने से मन उदास हो सकता है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। मित्रों से आपको पूरा समर्थन प्राप्त होने की उम्मीद है। कागजी कार्रवाई पर हस्ताक्षर करते समय बहुत सावधान रहें।

प्यार के विषय में : आपके प्रेम संबंधों में महीने के अंत में कोई रोमांचक मोड़ आएगा। जीवनसाथी के साथ चल रही समस्याएं समाप्त होंगी।

करियर के विषय में : नौकरी में बदलाव या प्रमोशन होने से तरक्की संभव है।

हेल्थ के विषय में : इस महीने स्वास्थ्य की स्थिति की चिंता करनी होगी। बच्चों के स्वास्थ्य पर मौसम का प्रतिकूल प्रभाव रहेगा।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस महीने आपको आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। सहयोगी आपसे मदद की अपेक्षा रखेंगे। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ईश्वर का ध्यान करना अच्छा रहेगा। आपको सभी भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। पारिवारिक रिश्ते इस समय मधुर हैं और कोई भी तनाव आसानी से दूर हो सकता है। इस महीने आपकी मुलाकात काफी आकर्षक व्यक्ति से हो सकती है आप उसके साथ यादगार समय बिताएंगे। आपके दोस्तों का पूरा समर्थन मिलेगा। आर्थिक लेन-देन करते समय सावधान रहें।

प्यार के विषय में : अपने साथी के साथ प्रेम एवं उत्साह से बीतेगा। आज आप अपने साथी के साथ छोटी-मोटी यात्रा पर जा सकते हैं।

करियर के विषय में : नौकरी के लिए एक प्रस्ताव हो सकता है, जो आपको अनुकूल करेगा।

हेल्थ के विषय में : आप शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहेंगे।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस पूरे महीने आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। दफ्तर के तनाव को घर में न लाएँ इससे आपके परिवार की खुशी खत्म हो सकती है। परोपकार और सामाजिक कार्य इस महीने आपको आकर्षित करेंगे। धैर्य रखने में काफी मेहनत की आवश्यकता होती है और इस महीने आपको धैर्य की जरूरत होगी। छात्र जिस भी काम को पूरे मन से करेंगे, उनको इस महीने सफलता जरूर मिलेगी। आपका बुरे विचारों पर ध्यान ना देना ही अच्छा रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए हर प्रयत्न करते हैं।

प्यार के विषय में : प्यार के लिहाज से यह महीना आपके लिए उत्तम रहेगा।

करियर के विषय में : छात्रों को इस महीने सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस महीने आप को पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

यह महीना नया रोमांस और ताजगी लाएगा और आपको खुशमिजाज रखेगा। समय आपके लिए अनुकूल है इसे समझें। छात्रों को सफलता प्राप्ति की सम्भावना है। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होगी। बोलने से पहले विचार जरूर करें। धन की चिंता समाप्त होगी, वरिष्ठ अधिकारियों से संबंधों में चली आ रही अड़चन इस महीने दूर होगी, लेकिन काम का बोझ बढ़ेगा। यात्रा हो सकती है। मानसिक परेशानी कम होगी। इस महीने आपके कार्यों में विलंब होता रहेगा। पैसों की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा। अपने रिश्तेदारों के माध्यम से बडे कार्य संपादित होगें।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता करनी पड़ेगी। मधुमेह के रोगियों को लाभ होगा।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस महीने आपको रोजगार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। यह समय आपका मेहनत और संघर्ष का है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। पत्नी से मनमुटाव हो सकता है। आय में सुधार होगा, परंतु आत्मविश्वास में कुछ कमी देखने को मिलेगी। कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। कार्यों के प्रति आपका समर्पित भाव सफलता दिलाएगा। कुछ नए काम काज करने से आपको बहुत लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिल सकता है। मनवांछित फलों के लिए अधिक परिश्रम करना होगा।

प्यार के विषय में : निजी संबंधों के लिहाज से यह महीना चुनौती भरा है।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में मतभेद के कारण आप थोड़े परेशान रहेंगे। पैसों से जुड़ा फायदा होगा।

हेल्थ के विषय में : स्फूर्ति महसूस होगी। ताजगी भरा महीना रहेगा।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस महीने आपके आसपास का माहौल बेहतर रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी। बुद्धिमता पूर्ण निर्णय लेने का समय है। विचारों में सकारात्मकता का भाव रहेगा। व्यापार में सही निर्णय लेने पर लाभदायक साबित होंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में दुविधाग्रस्त रहेंगे, जीविका क्षेत्र में नए आयाम उत्साहित करेंगे। आपकी ऑफिस में काम का दबाव ज्यादा रह सकता है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपके धन का खर्च बढ़ सकता है। शारीरिक और मानसिक बेचैनी का अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा।

प्यार के विषय में : इस महीने आपको अपने पार्टनर से प्यार और सम्मान मिल सकता है।

करियर के विषय में : कार्य क्षेत्र में चल रहा कोई पुराना विवाद इस महीने हल हो जाएगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है वरना स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपको सफलता पाने के लिए आपको दुगनी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपके परिवार में भी खुशियां देखने को मिल सकती है। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। किसी खबर का इंतजार है तो वो इस महीने आपको मिल सकती है। संपत्ति से जुड़े मामलों पर ध्यान देंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए आपको कुछ कर दिखाने की जरूरत है। आपकी कोई ऐसी इच्छा पूरी हो सकती है जिसके बारे में आप बहुत ज्यादा सोच रहे हैं।

प्यार के विषय में : दुनिया की भागदौड़ से दूर रहकर पार्टनर के साथ समय बिता पाएंगे।

करियर के विषय में : बिजनेस के लिए कहीं बाहर भी जाना पड़ सकता है।

हेल्थ के विषय में : पुराने रोग बढ़ने की संभावना है। ज्यादा भोजन न करें।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके लिए यह महीना उम्मीदों से भरा हुआ है। लेकिन इस महीने आपके सामने एक बड़ा खतरा यह है कि कोई महिला आपकी तारीफ करके आपको बहकाने का प्रयास कर सकती है। यह कोई बड़ा जोखिम भी हो सकता है। अच्छी बात यह है कि आपका अंतर्मन सक्रिय रहेगा और आप उसके इरादे तुरंत ही भांप जाएंगे और आपको पूरी दृढ़ता से उसके इरादों को विफल करना होगा। आप किसी भी तरह की समस्या का समाधान करने में बहुत सफल रहेंगे। जो समाधान आप करेंगे, वह किसी और के दिमाग में नहीं आया होगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ बाहर जाकर बिताने के लिए अच्छा समय है।

करियर के विषय में : विद्यार्थी वर्ग के लिए यह महीना बेहतर रहने वाला है, उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।

हेल्थ के विषय में : थकान की वजह से स्वास्थ्य पर प्रभाव देखने को मिलेगा।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस महीने प्रोफेशनल मोर्चे पर आपके शत्रु और प्रतिद्वंदी की योजनाएं निष्फल होंगी। आपकी कार्यनिष्ठा ही आपकी विजय का कारण बनेगी। आपके खर्च की मात्रा बढ़ेगी, इसलिए विशेषकर गैर जरूरी खर्च न बढ़ें इसका ख्याल रखें अन्यथा जरूरत के खर्च के दौरान आपको किसी के सामने हाथ फैलाना पड़ सकता है। किसी के साथ होने वाले वाद-विवाद से बचें। कुछ काम बनेगे और कुछ बनते बनते अपनी ही गलती से रुक सके है या अटक सकते है। अगर आप कोई वस्तु खरीदने की सोच रहे है तो देखभाल कर खरीदे नहीं तो धोखा खा सकते है।

प्यार के विषय में : इस महीने लव लाइफ की पुरानी समस्या हल हो सकती है।

करियर के विषय में : आपको अपने धंधे में चौकन्ना रहना होगा अन्यथा नुकसान की आशंका है।

हेल्थ के विषय में : इस महीने स्वस्थ्य सेहत का साथ मिलेगा और आप खेलकूद में हिस्सा लेंगे।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस महीने सितारे आपके साथ हैं, आर्थिक पक्ष से यह महीना मजबूत है। कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। आपकी आर्थिक उन्नति के संकेत मिल रहे हैं। इस महीने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आपको कठिन परिश्रम करना होगा। सहकर्मियों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। इस महीने छात्र अपनी पढ़ाई में भी उम्दा प्रदर्शन करेंगे। सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। किसी मेहमान के आने की संभावना है। किसी सामाजिक कार्यक्रम अथवा यात्रा पर जाना हो सकता है।

प्यार के विषय में : परिवार से भरपूर स्नेह मिलेगा और जीवन साथी के साथ संबंध मधुर होंगे।

करियर के विषय में : परिश्रमपूर्वक कार्य करेंगे तो आगे बढ़ने के अवसर हैं। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

हेल्थ के विषय में : इस महीने मानसिक रूप से तनाव बना रहेगा। शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगें।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस महीने आर्थिक स्थिती में सुधार होगा। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। अगर किसी कार्य को पूरा करने के लिये यात्रा करना चाहते हैं तो यात्रा सफल रहेगी। इस महीने आप कुछ ऐसा कर सकते हैं जिससे आपको जीवनभर इनकम प्राप्त हो, लगातार प्रयास करने से सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी स्थाई इनकम के स्रोत उत्पन्न होंगे। आपको अपने जीवन में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है हर चुनौती से कुछ नया सीख कर आप तेजी से आगे बढ़ेंगे व्यापार के क्षेत्र में आपको अपार लाभ होगा। भौतिक ऐश्वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा।

प्यार के विषय में : प्यार के जीवन में आने से आपके लाइफ की खुशियां दुगनी हो जाएंगी।

करियर के विषय में : इस महीने आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : इस महीने आपके शरीर में थकान रहेगी। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button