बॉलीवुड

हरी साड़ी और बैकलेस ब्लाउज पहन यूं इतराई जान्हवी कपूर, तस्वीरें देख अटक जाएगी आपका भी दिल

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) बहुत कम समय में एक बड़ी एक्ट्रेस बन गई हैं। उन्होंने 2018 में ‘धड़क’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिर वे ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ और रूही जैसी फिल्मों में नजर आई। इतनी कम फिल्में करने के बावजूद सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। जान्हवी आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी आकर्षक तस्वीरें साझा करती रहती हैं। फैंस भी जान्हवी के अलग-अलग अवतारों को पसंद करते हैं।

हरी साड़ी पहन यूं इतराई जान्हवी

जान्हवी की खास बात ये है कि वे वेस्टर्न और इंडियन दोनों ही आउटफिट में कमाल की दिखती हैं। हाल ही में जान्हवी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपना साड़ी लुक (Janhvi Kapoor Saree Look) साझा किया है। इन तस्वीरों में जान्हवी हरे रंग की साड़ी पहन कातिलाना अदाएं बिखेरती नजर आ रही हैं। हरा रंग जान्हवी के ऊपर काफी खिल रहा है। वह इसमें बला की सुंदर लग रही हैं।

अपने इस लुक में चार चांद लगाने के लिए जान्हवी ने बालों को खुला रखा हुआ है। वहीं उनके कानों में लटक रही गुलाबी रंग की झुमकियां उन्हें और भी हसीन बना रही हैं। जान्हवी की ये तस्वीरें उनके फैंस बड़ी पसंद कर रहे हैं। वे कमेन्ट सेक्शन में जान्हवी की तारीफ़ों के फूल बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि “आप अपनी माँ की तरह बेहद खूबसूरत हैं।” फिर दूसरे ने कहा “आपकी सुंदरता का जवाब नहीं।” फिर एक कमेन्ट आता है “आप पर ये साड़ी बहुत जच रही है।”

इतनी है साड़ी की कीमत

यदि आपको भी जान्हवी की ये साड़ी पसंद आई और आप इसे पहनना चाहती हैं तो जेब कुछ ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। इस साड़ी को डिजाइनर अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया है। उनकी वेबसाइट पर साड़ी की कीमत 70 हजार रुपये (Janhvi Kapoor Saree Price) है। अब जान्हवी के पास वैसे पैसों की कोई कमी भी नहीं है।

वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब जान्हवी ने इतनी स्टाइल से कोई साड़ी कैरी की हो। वह इसके पहले भी कई बार अलग-अलग रंगों की साड़ी में कहर बरसा चुकी हैं। फैंस उन्हें साड़ी में बहुत पसंद करते हैं। इसमें उन्हें श्रीदेवी की झलक दिखती है।

जान्हवी कपूर की फीस और संपत्ति

जान्हवी एक फिल्म करने के लगभग 5 करोड़ रुपए लेती हैं। वहीं किसी ब्रांड का प्रमोशन करना हो तो 70 से 80 लाख रुपए लेती हैं। वहीं उनकी दिवंगत माँ श्रीदेवी और पिता बोनी कपूर की अपार संपत्ति भी उनके नाम है। जान्हवी की कूल संपत्ति की बात करें तो वे 66 करोड़ रुपए की मालकिन हैं।

काम की बात करें तो जान्हवी जल्द ही दोस्ताना 2, गुड लक जेरी, बॉम्बे गर्ल और तख्त जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button