अन्य

गर्भावस्था के बाद उभर आए स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए आजमायेँ ये 3 घरेलू नुस्खे

किसी भी महिला के लिए बच्चे के जन्म के बाद स्टैच मार्क्स होना एक आम समस्या है, मगर आपको बता दें की ये स्ट्रेच मार्क्स यानी की निशान काफी बुरे लगते हैं और अक्सर ही महिलाओं को इसे छुपाना पड़ता है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें की प्रैग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स भी झेलनी पड़ती हैं। चेहरे पर काले धब्बे, पिम्पल्स, बालों का झड़ना और सबसे बड़ी समस्या स्ट्रेच मार्क्स इस तरह की कई समस्याएं हैं जो प्रेगनेंसी के दौरान ज़्यादातर महिलाओं को झेलनी पड़ती हैं।

देखा गया है की वजन बढने से या फिर बढ़ती उम्र के साथ साथ पेट या शरीर के बाकी हिस्सों में भी हल्की पतली रेखाएं पडऩे लगती हैं जिसकी वजह से स्किन खराब दिखने लगती है और आपको उस हिस्से को ज़्यादातर समय ढककर ही रखना पड़ता है।

कहने को तो सिर्फ निशान ही होते हैं मगर कभी कभी ऐसा भी मौका आता है जब कोई खास ड्रैस पहनने से पहले आपको काफी ज्यादा सोचना पड़ता है या फिर इसकी वजह से ही आप अपनी सबसे पसंदीदा ड्रेस नहीं पहन पाती हैं। हालांकि आज के समय में इस तरह के निशान को छुपने के लिए कई तरह के महंगे ट्रीटमेंट आदि उपलब्ध हैं मगर यह जरूरी नहीं की हर कोई इस तरह के ट्रीटमेंट करा सके इसलिए आज हम आपके लिए कुछ बेहद ही आसान और घरेलू नुस्खे लेकर आयें हैं जिनके इस्तेमाल से आपके स्ट्रेच मार्क्स को आसानी से गायब किया जा सकता है।

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के घरेलू नुस्खे

एलो वेरा जेल

स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए एलो वेरा जेल काफी हद तक कारगर साबित होता है, असल में ये त्वचा को आवश्यक नमी प्रदान करता है और साथ ही साथ स्ट्रेच मार्क्स में बार बार होने वाली खुजली में भी काफी हद तक राहत दिलाता है। आप एलो वेरा जेल से दिन में दो पर त्वचा की मालिश करें इससे काफी फायदा मिलेगा।

कैस्टर ऑयल

इसके अलावा आपको बता दें की कैस्टर ऑयल भी स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। कैस्टर ऑयल को स्ट्रेच माक्र्स पर लगाकर किसी प्लास्टिक बैग से लपेट लीजिए और फिर उसके बाद अब हॉट वॉटर बॉटल से करीब आधा घंटे सिकाई कीजिए और हल्के हल्के से रगड़ें, ऐसा करने से कुछ ही दिनों में स्ट्रेच मार्क्स दूर हो जाएंगे।

एग व्हाइट

एग व्हाइट या अंडे के सफेद हिस्से में प्रोटीन की मात्रा काफी ज़्यादा होती है और यह त्वचा का पोषण करता है। आप एग व्हाइट को फेंटकर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं, 15-20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से इसे साफ करें।

जैतून का तेल

जैतून का तेल जिसे हम ऑलिव ऑयल के नाम से भी जानते है, बता दें की इसमे विटामिन ई और ओमेगा फैटी एसिड् भरपूर मात्र में पाये जाते हैं। आपको यह भी बताते चलें की ऑलिव ऑयल स्किन के लिए काफी ज्यादा हेल्दी केरफूल माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की ऑलिव ऑयल लगाने से स्ट्रेच मार्क्स धीरे-धीरे हल्के होने लगते हैं। नहाने के बाद अपनी त्वचा पर जैतून के तेल से मसाज करें। इसी तरह रात में सोने से पहले आप एक बार और ऑलिव ऑयल से मसाज कर सकते हैं। पसंद के अऩुसार आप तेल को हल्का गर्म भी कर सकती हैं।

नींबू का रस

नींबू स्ट्रेच माक्र्स तथा एक्ने को समाप्त करने बेहद मददगार होता है, ताजे नींबू के रस को कम से कम दस मिनट तक मार्क्स पर लगाएं और फिर पानी से धो लीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button