राशिफल

राशिफल 5 मई 2023: आज मां लक्ष्मी की कृपा से 4 राशियों के जीवन को मिलेगी नई दिशा, होगी धनवर्षा

आज हम आपको शुक्रवार 5 मई 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 5 मई 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सकारात्मक रहने वाला है। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। आपके अंदर अध्यात्मिक के प्रति लगाव उत्पन्न होगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने ज्ञान और कार्य कौशल पर अधिक काम कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। कम मेहनत में अधिक सफलता देखने को मिलेगी। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने किसी बड़े लक्ष्य को बहुत ही जल्द प्राप्त कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको कार्य क्षेत्र में नए अवसर मिलते रहेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आपके घर की आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। व्यापार में अनुकूल परिणाम मिलेगा। अचानक किसी तरह का लाभ मिलने के योग बने हुए हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपके दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होने वाली है। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में आप सक्रिय नजर आएंगे। मांगलिक कार्यों में खर्च होने की संभावना है। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपनी मेहनत से तरक्की हासिल करेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। दोस्तों या परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बाकी के दिनों की तुलना में काफी बेहतर नजर आ रहा है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। कारोबार करने वाले लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आप कार्यक्षेत्र में अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए समय अच्छा रहेगा। व्यवसाय करने वाले लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपकी सेहत सामान्य रहेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आप फिट और उत्साहित महसूस करेंगे। कुछ बड़े आर्डर मिलने से आपका व्यापार बढ़ेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सरकारी नौकरी मिलने की संभावना बनी हुई है। नौकरी के क्षेत्र ऑफिस में बड़े अधिकारी आपका पूरा साथ देंगे। आपके कामों की सराहना होगी। अगर आप कहीं पैसा इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो ठीक से जांच कर लें। आप अपने व्यवहार से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लेंगे। घर के बड़ों की भावनाओं को समझने का प्रयास कीजिए। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने जीवन में कई बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। इस राशि वाले लोगों को किसी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब के लिए ऑफर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। आप अपने लिए समय निकालेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में आ रही चुनौतियों में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको आपकी काबिलियत से उत्तम फल की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी को बदलना चाहते हैं, तो यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। किसी बड़ी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। एक से ज्यादा स्रोतों से धन लाभ की संभावना बनी हुई है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहद खास रहने वाला है। नौकरी में प्रमोशन के योग बने हुए हैं। इस दौरान आमदनी के साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। इसलिए आपको अपनी आमदनी के हिसाब से घरेलू खर्च का बजट बना कर चलना होगा। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यह संतान के विवाह से भी हो सकती है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप ऑफिस में होने वाली राजनीति से दूर रहें। धन से जुड़े मामलों में आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप कोई अचल संपत्ति खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह इच्छा भी पूरी हो जाएगी। रुके हुए काम पूरा कर लेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको खास उपलब्धि मिलने की संभावना है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। साझेदारी में काम कर रहे व्यापारियों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपका उत्साह बढ़ेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले दोस्तों की सलाह ले सकते हैं। इससे आपको फायदा होगा। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। घर में बेटी की तरक्की से परिवार का माहौल खुशी से भरा रहेगा। फार्मिंग का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपका मन राजनीति के कामों में लगेगा। इस राशि के लोगों को आज किसी प्रकार के कानूनी मामलों से बचने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपके दांपत्य रिश्ते में सुधार आएगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपने निजी प्रयासों से आमदनी बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आप अपने पारिवारिक जीवन में आनंद महसूस करेंगे। इस दौरान आप अपने आपको शांत रखने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया नजर आ रहा है। नई तरक्की मिलने की संभावना बनी हुई है। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button