दिलचस्प

इस खान परिवार में कूट-कूट के भरे हैं सरकारी अफसर, IAS-IPS से DIG-कर्नल तक सब मिलेंगे यहां

ये होती है शिक्षा, इस खान परिवार में हैं 15 सरकारी अफसर, बेटा-बेटी से दामाद-बहू तक, सब है बड़ी पोस्ट पर

कहते हैं एक बेहतर शिक्षा अच्छे भविष्य का निर्माण करती हैं। अब राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नूआं गांव के इस खान परिवार को ही ले लीजिए। लोग अपने परिवार से किसी एक शख्स को बड़ा अधिकारी बनाने को तरसते हैं। लेकिन नायब सुबेदार हयात अली मोहम्म खान और शरीफन बानो के घर तो अफसरों की पूरी खान है।

गांव नूआं के इस कायमखानी मुस्लिम परिवार में एक या दो नहीं बल्कि पूरे 15 अफसर हैं। बेटा, बेटी, भांजा और दामाद मिलाकर यहां कुल 15 अधिकारी हैं। यहाँ आपको आईएएस, आईपीएस, आरएएस से लेकर DIG, कर्नल, ब्रिगेडियर तक सभी बड़ी पोस्ट के अधिकारी मिल जाएंगे। तो चलिए एक-एक कर इन सभी के बारे में जानते हैं।

1. लियाकत खान, आईपीएस

लियाकत खान सन 1972 में आरपीएस बने थे। फिर उनका प्रमोशन हुआ और वे आईपीएस बन गए। इसके बाद आईजी बने और इसी पद से रिटायर भी हुए। वे वक्फ बोर्ड में चेयरमैन भी रह चुके थे। दो साल पहले ही (2020 में) उनका निधन हुआ।

2. अशफाक हुसैन, आईएएस

अशफाक हुसैन, लियाकत खान के छोटे भाई हैं। वे 1983 में आरएएस बने थे। फिर 2016 में प्रमोशन से आईएएस बन गए। अपने कार्यकाल में उन्होंने शिक्षा विभाग में विशेष शासन सचिव, दौसा जिला कलेक्टर व दरगाह नाजिम जैसी भूमिका भी निभाई। उन्होंने 2018 में रिटायरमेंट मिल गया था।

3. जाकिर खान, आईएएस

जाकिर खान, लियाकत खान व अशफाक हुसैन के भाई हैं। वे 2018 में आईएएस बने थे। उनकी पोस्टिंग इस समय ​श्रीगंगानगर जिले में है। वह यहां कलेक्टर हैं।

4. शाहीन खान, आरएएस

शाहीन खान, लियाकत खान के बेटे हैं। वे एक सीनियर आरएएस अधिकारी हैं। फिलहाल उनकी पोस्टिंग सीएमओ में है। वह इसके पहले अशोक गहलोत के ओएसडी भी थे।

5. मोनिका, डीआईजी जेल

मोनिका, शाहीन खान की बीवी और लियाकत खान की बहू है। वह जेल अधीक्षक है। अभी उनकी पोस्टिंग डीआईजी जेल जयपुर में हैं।

6. शाकिब खान, ब्रिगेडियर, भारतीय सेना

शाकिब खान रिश्ते में लियाकत खान के भतीजे लगते हैं। वह इंडियन आर्मी में बतौर बिग्रेडियर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अभी उनकी पोस्टिंग हिसार में है।

7. सलीम खान, आरएएस

सलीम खान, लियाकत खान के भांजे हैं। वह एक सीनियर आरएएस अधिकारी हैं। वह अभी उप शासन सचिव शिक्षा के पद पर जयपुर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

8. शना खान, आरएएस

शना खान, सलीम खान की बीवी हैं। वह एक आरएएस अधिकारी हैं। उनकी पोस्टिंग राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान जयपुर में है।

9. फराह खान, आईआरएस

फराह खान, अशफाक हुसैन की बेटी हैं। वे एक आईआरएस हैं। उन्होंने 2016 में आल इंडिया 267वीं रैंक हासिल की थी। वे राजस्थान से आईएएस बनने वाली दूसरी मुस्लिम महिला भी हैं। अभी उनकी पोस्टिंग जोधपुर में है।

10. कमर उल जमान चौधरी, आईएएस

कमर उल जमान चौधरी, फराह खान के पति हैं। वे एक आईएएस हैं। वे राजस्थान कैडर से हैं। उनका जन्म जम्मू कश्मीर में हुआ था। वे अभी जोधपुर में कार्यरत हैं।

11. जावेद खान, आरएएस

जावेद खान, आरएएस अधिकारी सलीम खान के बहनोई हैं। वह भी एक आरएएस हैं। उनकी पोस्टिंग अभी जयपुर में है। वह यहां मंत्री सालेह मोहम्मद के पीएस के पद पर काम कर रहे हैं।

12. इशरत खान, कर्नल, भारतीय सेना

इशरत खान, भारतीय सेना में ब्रिगेडियर शाबिक खान की बहन हैं। वे एक कर्नल हैं। इन्हें 17 वर्ष पूर्व इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट पर कमिशन मिला था। फिर इनका प्रमोशन हुआ और वे कर्नल बन गईं।

13. जकी अहमद खान, कर्नल, भारतीय सेना

कर्नल जकी अहमद खान इस फैमिली के पहले आफिसर थे। वे 1972 में लेफ्टिनेन्ट की पोस्ट के लिए सिलेक्ट हुए थे। वे इंडियन आर्मी में कर्नल के पद पर रहे। वे ब्रिगेडियर शाकिब हुसैन और कर्नल इशरत खान के पिता हैं।

14. शफीक अहमद खान, वरिष्ठ लेखापरीक्षा अधिकारी

शफीक अहमद खान भारतीय लेखा एवं लेखापरीक्षा विभाग में वरिष्ठ लेखापरीक्षा अधिकारी थे। वे वरिष्ठ लेखापरीक्षा अधिकारी के अलावा शासन सचिवालय, राजस्थान भी थे। वे 2016 में रिटायर्ड हुए।

15. कायनात खान, विधि रचनाकार

कायनात खान, शफीक अहमद खान की बेटी हैं। वे हाल ही में जयपुर स्थित राजस्थान सचिवालय में विधि रचनाकार के पद पर सिलेक्ट हुई हैं। वह राजस्थान सचिवायल में विधि रचनाकार पद पर सिलेक्ट होने वाली राजस्थान की पहली मुस्लिम महिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button