राशिफल

संकट मोचन हनुमान इन 3 राशियों के सपने करेंगे साकार, बुलंद होंगे सितारे

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से इस संसार में हर मनुष्य के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं। सभी लोगों की राशियां अलग-अलग हैं और सभी पर ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव भी अलग-अलग पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सुखद नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर संकट मोचन हनुमान जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और उनके अधूरे सपने बहुत ही जल्द पूरे हो सकते हैं। भाग्य के बलबूते इनको लाभ मिलने की उम्मीद है। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं संकट मोचन हनुमान किन राशियों के सपने करेंगे साकार

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर संकट मोचन हनुमान जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपका समय बेहद शानदार रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा नतीजा मिलेगा। बिजनेस को लेकर मन में नई-नई योजनाएं आ सकती हैं। छात्रों को कैरियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप अपने लव पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी योजना से धन लाभ मिलने के शुभ संकेत नजर आ रहे हैं। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी।

सिंह राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन नजर आ रहा है। आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। आप अपने सोचे हुए कामों को सफलतापूर्वक पूरे कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। संकट मोचन हनुमान जी की कृपा से कमाई के जरिए बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विदेश में काम कर रहे लोगों को भारी मुनाफा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कुम्भ राशि वाले लोगों का आत्मविश्वास मजबूत नजर आ रहा है। कार्यालय में बड़े अधिकारियों से खास मुद्दों पर मीटिंग हो सकती है। सभी अधिकारी आपके विचारों से सहमत होंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। संकट मोचन हनुमान जी की कृपा से पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। दान-पुण्य में अधिक मन लगेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों के जीवन की परिस्थितियों में बहुत से फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य और ऊर्जा स्तर में जो सुधार आएगा, वह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आप अपने सभी काम योजनाओं के तहत पूरा कीजिए, इससे अच्छा लाभ मिल सकता है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। आर्थिक नुकसान होने की संभावना नजर आ रही है। घर के सभी लोगों के बीच अच्छे तालमेल बनाए रखने की कोशिश कीजिए। किसी जरूरी काम में पिता का सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

मिथुन राशि वाले लोगों को शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। अचानक दूर संचार माध्यम से दुखद समाचार मिलने की संभावना है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। घरेलू जरूरतों की सजा-सजावट में थोड़ा धन खर्च हो सकता है। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी मत होने दीजिए। काम-धंधे में आपको ध्यान केंद्रित करना होगा। धर्म-कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कर्क राशि वाले लोगों को गाड़ी चलाते समय सतर्क रहने की आवश्यकता है। बोलचाल पर नियंत्रण रखें। पैसो का लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। परिवार के लोगों के साथ आप अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। जरूरी मामलों में आप सोच-समझकर ही फैसला लीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। आपको अपने जज्बातों पर काबू रखना होगा। किसी प्रिय मित्र से कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन हताश रहेगा।

कन्या राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। व्यापार में आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा क्योंकि घाटा होने के संकेत मिल रहे हैं। भाई-बहनों के साथ कहासुनी हो सकती है। आप अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखें। कामकाज के तरीकों में सुधार करने की कोशिश कर सकते हैं। पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी अच्छी पकड़ रहेगी।

तुला राशि वाले लोगों को काफी लंबे समय से चली आ रही अपनी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में आपको थोड़ी अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। नए-नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी परंतु आप अनजान लोगों की बातों में ना आएं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी ठीक-ठाक व्यतीत होने वाला है। व्यापार से जुड़े हुए प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। जीवनसाथी से कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाओ आ सकते हैं।

धनु राशि वाले लोगों को अधिक कार्यभार होने की वजह से मानसिक व्याकुलता का अनुभव हो सकता है। आप अपने सभी कार्य निर्धारित समय पर पूरे कीजिए। साथ काम करने वाले लोगों से बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा, इससे आपको लाभ मिल सकता है। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। परिवार के लोग आपका पूरा सहयोग करेंगे। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।

मकर राशि वाले लोगों को अचानक नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं इसलिए आप नई जिम्मेदारियों के लिए पहले से तैयार रहें। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। कोई महत्वपूर्ण योजना पूरी ना होने के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपना आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखना होगा। दोस्तों की पूरी सहायता मिलेगी। किसी भी नए काम में अनुभवी लोगों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में सुधार आने की संभावना है। विवाह योग्य लोगों को उत्तम रिश्ता मिल सकता है।

मीन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपको अपने पराक्रम के बलबूते भरपूर लाभ मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलेगी। कामकाज के प्रति आपको धैर्य बनाए रखना होगा। कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें। धर्म-कर्म के प्रति झुकाव बढ़ेगा। किस्मत से ज्यादा मेहनत पर भरोसा करें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आपको अपना ध्यान पढ़ाई में लगाना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button