अध्यात्म

मनचाही मनोकामना मां दुर्गा करेंगी पूरी, चैत्र नवरात्रि में माता को लगाएं यह भोग

माता के नवरात्रे बहुत ही जल्द आने वाले हैं, इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 25 मार्च 2020 बुधवार से आरंभ होगी और 02 अप्रैल 2020 रामनवमी तक मनाई जाने वाली है, नवरात्रि के दिनों में पहले दिन कलश स्थापना की जाती है और 9 दिनों तक माता के नौ रूपों की पूजा होती है, अगर आप नवरात्रि के 9 दिनों में माता के नौ रूपों की पूजा करते हैं तो इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है, परंतु अगर आप माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप नौ देवियों की पूजा के दौरान इनके सबसे प्रिय भोग लगा सकते हैं।

अगर आप नवरात्रि के हर दिन माता को उनके प्रिय भोग अर्पित करते हैं तो इससे माता रानी प्रसन्न होती है और आपकी मनोकामनाएं पूरी कर सकती हैं, आज हम आपको नवरात्रि के नौ दिनों तक माता के अलग-अलग रूपों को कौन सी चीजों का भोग लगाएं? इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं, अगर आप इन चीजों को माता को अर्पित करते हैं तो इससे माता का आशीर्वाद मिलेगा और आपकी अधूरी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

चैत्र नवरात्रि के 9 दिन माता को लगाएं यह भोग

  • नवरात्रि के पहले दिन आप माता रानी को केले का भोग लगाएं।
  • आप दूसरे दिन माता रानी को प्रसन्न करने के लिए दूध या फिर घी से बनी हुई चीजों का भोग लगा सकते हैं।
  • आप चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन माता को नमकीन मक्खन का भोग लगाएं, इससे माता प्रसन्न होंगी।
  • आप चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन माता रानी को मिश्री का भोग लगाइए।
  • आप नवरात्रि के पांचवे दिन माता को सफेद खीर या दूध का भोग लगा सकते हैं।
  • आप चैत्र नवरात्रि के छठे दिन माता रानी को मालपुए का भोग लगाइए।
  • आप चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन माता को शहद का भोग लगाएं, इससे माता का आशीर्वाद मिलेगा।
  • आप चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन गुड़ या नारियल का भोग माता रानी को लगा सकते हैं।
  • आप चैत्र नवरात्रि के नवमें दिन धान के हलवे का भोग माता रानी को लगाएं।

नवरात्रि का पर्व मां भगवती की पूजा आराधना का विशेष दिन माना गया है, लगभग सभी लोग नवरात्रि के दिनों में अपने-अपने तरीकों से देवी मां को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं, जिस भक्त से देवी मां प्रसन्न होती हैं उसकी सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी होती है, देवी मां के आशीर्वाद से जीवन के बड़े से बड़े कष्ट भी दूर हो सकते हैं और व्यक्ति का जीवन खुशहाल हो सकता है।

धार्मिक शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि यदि व्यक्ति ईश्वर की भक्ति करता है तो भगवान की पूजा के दौरान अगर उनका प्रिय भोग लगाया जाए तो इससे व्यक्ति को अपने द्वारा की गई पूजा का विशेष लाभ मिलता है, उपरोक्त चैत्र नवरात्रि के दिनों में माता के 9 दिनों में आप किन-किन चीजों का भोग लगाकर माता रानी को प्रसन्न कर सकते हैं इसके बारे में जानकारी दी गई है, अगर आप इन चीजों का भोग लगाते हैं तो इससे मां दुर्गा का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा, जिससे जीवन की इच्छाएं पूरी हो सकती है और इनकी कृपा से जीवन की परेशानियां दूर होंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button