अध्यात्म

धनतेरस के दिन करें इन चीजों का दान, मिलेगा कुबेर देवता का आशीर्वाद, पैसों की तंगी होगी दूर

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं हिंदू धर्म में दिवाली के त्यौहार को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी जी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है, सभी लोग अपने जीवन की परेशानियां, विशेष रूप से धन की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए माता लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना करके इनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं परंतु दिवाली से पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है, हर वर्ष कार्तिक मास की त्रयोदशी को धनतेरस का त्यौहार लोग मनाते हैं, इस दिन विशेष रूप से कुबेर देवता की पूजा होती है, ऐसा बताया जाता है कि अगर इस दिन खरीदारी की जाए तो यह शुभ होता है, अगर आप धनतेरस वाले दिन कोई नई चीज, आभूषण या बर्तन खरीदते हैं तो इसको शुभ माना जाता है, इससे घर में सुख समृद्धि का आगमन होता है।

इस वर्ष धनतेरस का त्यौहार 25 अक्टूबर 2019 को मनाया जाएगा, धनतेरस पर दान करने का भी बहुत अधिक महत्व माना गया है, अगर आप इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करते हैं तो इससे आपको अपने जीवन में कई गुना फल मिलता है, ऐसा माना जाता है कि इस दिन झाड़ू खरीदना शुभ होता है अगर आप इस दिन झाड़ू खरीदने हैं तो इससे पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा, इसके अलावा कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनको दान करने से कुबेर देवता का आशीर्वाद मिलता है और यह चीजें दान करना शुभ मानी गई हैं।

धनतेरस के दिन करें इन चीजों का दान

  • हर कोई व्यक्ति जानता है कि धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदनी चाहिए और इसकी पूजा करने से धन की देवी माता लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है परंतु अगर आप धनतेरस के दिन झाड़ू का दान किसी ऐसे व्यक्ति को करते हैं जो आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहा है तो इसकी वजह से माता लक्ष्मी जी उसकी परेशानियों का समाधान करती है और आपके ऊपर भी इनका आशीर्वाद बना रहता है।
  • आप धनतेरस वाले दिन किसी निर्धन व्यक्ति को भोजन जरूर कराएं और उसके बाद दक्षिणा के रूप में कुछ पैसे अवश्य दीजिए, ऐसा करने से माता लक्ष्मी जी के साथ-साथ कुबेर देवता की भी कृपा प्राप्त होती है।

  • अगर आप धनतेरस वाले दिन किसी निर्धन व्यक्ति को पीले रंग के कपड़े दान करते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना गया है, इससे आपको विशेष पुण्य प्राप्त होता है।
  • लोहे से बनी हुई चीजों का दान करना शुभ होता है, अगर आप धनतेरस वाले दिन लोहे की वस्तु का दान करते हैं तो इससे आपका दुर्भाग्य दूर होता है और आपको अपने जीवन में शुभ फल मिलते हैं।

  • अगर आप धनतेरस वाले दिन नारियल और मिठाई का दान करते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना गया है, ऐसा बताया जाता है कि इन चीजों का दान करने से कभी भी भंडार कम नहीं होता है, आपको अपने जीवन में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

हिंदू धर्म में दान-पुण्य का बहुत महत्व माना गया है, अगर किसी विशेष दिन जरूरतमंद लोगों को दान किया जाए तो इसका कई गुना अधिक फल मिलता है इसलिए आप उपरोक्त बताए गई चीजों का दान धनतेरस वाले दिन अवश्य कीजिए, अगर आप इन चीजों का दान करते हैं तो इससे माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी और कुबेर देवता का भी आशीर्वाद आपको मिलेगा, जिससे आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button