अध्यात्म

शनिवार को इन 5 चीजों के सेवन से शनिदेव होते हैं नाराज, होने लगती हैं कई परेशानियां

शनिवार का दिन न्याय के देवता माने जाने वाले शनि देव का दिन है, इस दिन सभी लोग शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए इनकी पूजा-अर्चना करते हैं, इसके अलावा भी बहुत से उपाय अपनाते हैं जिससे शनिदेव की कृपा इनको प्राप्त हो सके, शनिदेव सबसे गुस्सैल देवता माने गए हैं, अगर यह किसी व्यक्ति से नाराज हो जाए तो उस व्यक्ति के जीवन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है, व्यक्ति चाहे कितनी भी कोशिश कर ले उसको अपने कामकाज में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, कोई भी कार्य आसानी से नहीं होता है, इसके अलावा उसके जीवन में कई मुसीबतें उत्पन्न होने लगती हैं परंतु अगर शनिदेव किसी व्यक्ति के ऊपर प्रसन्न हो जाए तो उस व्यक्ति का जीवन पूरी तरह बदल जाता है, व्यक्ति कम प्रयास में लगातार उन्नति की ओर बढ़ता है।

शनि देव को कर्म फल दाता भी कहा गया है अच्छे कर्म करने वाले लोगों के ऊपर शनि देव हमेशा मेहरबान रहते हैं और उनको शुभ फल प्रदान करते हैं, परंतु जो लोग बुरे काम करते हैं उनको शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है, शनिवार का दिन बहुत ही महत्व माना गया है शनिवार के दिन अगर आप कुछ चीजों का ध्यान रखते हैं तो इससे आप शनि देव के गुस्से से बच सकते हैं दरअसल, शनिवार के दिन कुछ चीजें होती हैं जिनका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए क्योंकि यह चीजें खाने से शनिदेव की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आप शनिवार के दिन इन चीजों का सेवन करने से बचें।

आइए जानते हैं शनिवार के दिन किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

मसूर की दाल

आप शनिवार के दिन संभव हो सके तो मसूर की दाल खाने से बचे क्योंकि मसूर की दाल मंगल ग्रह को प्रभावित करता है जो कि शनि की क्रूर नजर को बढ़ाने का कार्य करता है, अगर आप शनिवार के दिन मसूर की दाल का सेवन करते हैं तो इससे शनिदेव का बुरा प्रभाव आपके ऊपर पड़ सकता है, आप शनिवार के दिन चना, उड़द और मूंग की दाल का सेवन कर सकते हैं।

मदिरापान ना करें

आप शनिवार के दिन मदिरापान भूल कर भी मत कीजिए क्योंकि अगर आपकी कुंडली में शनि शुभ स्थिति में है तो भी आपको इसकी वजह से शुभ फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, इसके अलावा दुर्घटना की भी संभावना बढ़ती है।

दूध दही का सेवन ना करें

शनिवार के दिन दूध दही का सेवन करना भी वर्जित माना गया है, अगर आप चाहते हैं कि शनिवार के दिन दूध दही का सेवन करें तो आप इसको सादा ना खाएं, इसमें आप हल्दी या फिर गुड़ मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

आम का आचार ना खाएं

आप शनिवार के दिन आम के आचार को खाने से बचें क्योंकि आम खट्टा और कसैला होता है और शनि देव को कसेली चीजें पसंद नहीं है।

लाल मिर्च

आप शनिवार के दिन लाल मिर्च का इस्तेमाल मत कीजिए क्योंकि इसकी वजह से शनिदेव आपसे नाराज हो सकते हैं, आप इसके स्थान पर हरी मिर्च का इस्तेमाल कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button