राशिफल

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से बने 2 अशुभ योग, जानिए किन राशि के जातकों पर रहेगा शुभ-अशुभ असर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लगातार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव होने की वजह से ब्रह्मांड में शुभ-अशुभ योग का निर्माण होता है, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। अगर किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार आज व्यतिपात और मुद्गर नाम के दो अशुभ योग बन रहे हैं। आखिर यह अशुभ योग आपकी राशियों पर कैसा प्रभाव डालेंगे? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं अशुभ योग की वजह से किन राशियों के लोगों को होगी परेशानी

मिथुन राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिलेंगे। आपकी आमदनी में कमी आ सकती है। घरेलू खर्चे बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपको बहुत सी कठिनाइयों से गुजरना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा आपको भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

कर्क राशि वाले लोगों को जीवनसाथी के साथ बातचीत करने के दौरान थोड़ी नरमी बरतने की आवश्यकता है। आप कामकाज में जल्दीबाजी ना करें। पारिवारिक रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश कीजिए। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। किसी बात को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। कामकाज में आपका मन नहीं लगेगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा अन्यथा दुर्घटना होने के संकेत मिल रहे हैं।

सिंह राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों का अचानक ट्रांसफर हो सकता है, जिससे कामकाज में दिक्कत महसूस होगी। विद्यार्थियों का समय थोड़ा कठिन रहेगा। आपको कई विषयों में दिक्कत महसूस हो सकती है। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपके आत्मविश्वास का स्तर कम रहेगा। जरूरी योजनाओं में आपको निराशा हाथ लग सकती है। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

तुला राशि वाले लोगों का समय कठिन रहेगा। आप कोई भी नया काम शुरू मत कीजिए। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति ना होने के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार से जुड़ा हुआ कोई मुद्दा आपको काफी परेशान करेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सावधान रहने की जरूरत है। आप पैसों का लेनदेन करने से बचें।

मकर राशि वाले लोगों को बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। बिजनेस से जुड़े हुए लोगों का कार्य रुक सकता है। किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की सहायता लेनी पड़ सकती है। पारिवारिक मुद्दों में कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार अवश्य कीजिए। जीवनसाथी की सेहत खराब रहेगी, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ अनबन होने की स्थिति बन रही है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

आइए जानते हैं किन राशियों का शुभ रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों के तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। सुख-सुविधाओं के साधन बढ़ेंगे। परिवार के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपका आत्मबल मजबूत रहेगा। आप अपने हर कामकाज को बेहतर ढंग से पूरा कर सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही नाराजगी दूर हो सकती है। आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आपको आने वाले समय में अच्छा फायदा मिलेगा।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय उत्तम रहने वाला है। बिजनेस के क्षेत्र में कुछ अनुभवी लोगों की सहायता मिल सकती है, जिससे आपका मुनाफा बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरी करने वाले लोगों के कामकाज को देखते हुए बड़े अधिकारी आपको उपहार दे सकते हैं। आपके काम के लिए वाहवाही मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप खुद को साबित करने में सफल रहेंगे। कोई पुरानी चिंता दूर हो सकती है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा।

कन्या राशि वाले लोगों का समय शानदार रहने वाला है। आप अपने किसी बचपन के मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। आप अपने अधूरे कामकाज समय पर पूरे करेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई नया एग्रीमेंट मिल सकता है। संपत्ति में वृद्धि होगी। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं। महत्वपूर्ण लोगों का साथ मिलेगा। कारोबार में विस्तार हो सकता है। अचानक आर्थिक फायदा मिलने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को थोड़ी सी मेहनत में अधिक मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी करने वाले लोग अपने करियर में कोई सुनहरा मौका प्राप्त कर सकते हैं। आप लगातार तरक्की की तरफ आगे बढ़ेंगे। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।

धनु राशि वाले लोगों का समय बढ़िया रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे। अचानक आपको धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ रिश्तो में नयापन महसूस होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को ठीक प्रकार से समझ पाएगा। अचानक आपको शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलने वाला है।

कुंभ राशि वाले लोग अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी कोई पुरानी योजना सफल हो सकती है, जिससे आप काफी खुश रहेंगे। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि वाले लोगों का समय उत्तम रहने वाला है। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग काफी खुश रहेंगे। समाज में आपकी छवि में निखार आएगा। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। कार्यस्थल में आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूरा करेंगे। सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। प्रभावशाली लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है। आपको आर्थिक रुप से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपका भाग्य मजबूत रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button