राशिफल

प्रीति और आयुष्मान योग बनने से इन 2 राशियों पर बरसेगी माता रानी की कृपा, धन में होगी वृद्धि

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति रोजाना ही बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों के लोगों के जीवन में तरह-तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है, इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सभी को सामना करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्र मिलकर प्रीति योग के बाद आयुष्मान योग का निर्माण कर रहे हैं, जिसकी वजह से ऐसी कुछ राशि के लोग हैं, जिनके ऊपर माता रानी की कृपा दृष्टि बरसने वाली है और इनको कई बेहतरीन फायदे मिलेंगे। धन और कारोबार में तरक्की हासिल होगी। तो चलिए जानते हैं आखिर यह किस्मतवाली राशियां कौन सी हैं।

आइए जानते हैं प्रीति और आयुष्मान योग बनने से किन राशियों पर रहेगी माता रानी की कृपा

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर माता रानी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। इस राशि वाले लोग छोटी-छोटी बातों में भी खुशी तलाश कर लेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों की मदद से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको बहुत ही जल्द अच्छी नौकरी मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय बेहद शानदार नजर आ रहा है। माता रानी की कृपा से कामकाज में उम्मीद से अधिक फायदा मिलने के योग हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। आपको कुछ अच्छा सीखने को मिल सकता है। आप खुद को सही दिशा में ले जाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलने वाला है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। अचानक किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको संयम और धैर्य से काम करने की आवश्यकता है। आप अपने स्वभाव पर काबू रखें। आपको बात बात पर गुस्सा अधिक आएगा, जिसके कारण किसी से कहासुनी हो सकती है। कामकाज में जो भी योजनाएं आपने बनाई हैं, उसके अनुसार ही कार्य करें। इससे आपको अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। बिजनेस में सामान्य फल की प्राप्ति होगी। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि वाले लोग उचित समय की पहचान करें। ऑफिस में सहयोगी आपका पूरा साथ देंगे। बड़े अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों की आमदनी बढ़ेगी। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। परिवार वालों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक बेहतर रहेगा। घर-परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा भविष्य में इनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तैयारी में शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। पिता और बड़े भाई बहनों की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का सोच सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में पड़ने से बचना होगा। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें अन्यथा चोट लग सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन ठीक नहीं नजर आ रहा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।

तुला राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहेगा। आर्थिक रूप से आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। शारीरिक रूप से आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। ऑफिस में काम में आ रही बाधाएं अपने आप दूर हो जाएँगी। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। घर-परिवार के बड़े लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप पैसों के मामले में कोई भी लापरवाही ना करें अन्यथा हानि हो सकती है।

धनु राशि वाले लोगों का समय लगभग ठीक रहेगा। माता-पिता की सहायता से आप आगे बढ़ेंगे। सफलता के कुछ मार्ग हासिल हो सकते हैं। मानसिक रूप से आप तरोताजा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कोई उपहार दे सकते हैं। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोग आपकी पूरी सहायता करेंगे। आप सभी लोगों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। बॉस आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। अचानक पुराने मित्रों से मुलाकात करेंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मकर राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। बिजनेस करने वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि कोई भी डील सोच समझकर ही करें अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी विभागों में कार्य कर रहे लोगों का समय सामान्य रहेगा। आपके ऊपर ऑफिस का काम कुछ ज्यादा ही रहेगा। छात्रों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। आपके स्वास्थ्य में पहले से सुधार आने की संभावना नजर आ रही है।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है परंतु सेहत पर आपको ध्यान देने की जरूरत है। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। प्रेम जीवन में खटास उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है, प्रेम जीवन के रिश्ते में दरार उत्पन्न हो सकती है जिससे आपका मन काफी परेशान रहेगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक कार्यों में आप पूरा सहयोग देंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है इसलिए आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। घरवालों के साथ घर पर ही धार्मिक कार्य करने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button