राशिफल

इस वर्ष इन 7 राशियों पर राहु ग्रह का रहेगा अधिक प्रभाव, कष्टकारी व्यतीत हो सकता है जीवन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आकाशमंडल में सभी ग्रह अपनी स्थिति में समय के साथ-साथ परिवर्तन करते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक छात्र छाया ग्रह माना जाता है। इसका कोई अपना भौतिक स्वरूप नहीं होता है। अगर राहु ग्रह स्थान परिवर्तन करता है तो इसकी वजह से मनुष्य के जीवन पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार वर्तमान में राहु ग्रह रोहिणी नक्षत्र में है और इस नक्षत्र के स्वामी चंद्र देवता हैं। इस वर्ष के अंत तक राहु ग्रह रोहिणी नक्षत्र में ही विराजमान रहेगा। इसके पश्चात सूर्य ग्रह के नक्षत्र कृतिका में आएगा। राहु ग्रह की इस स्थिति का प्रभाव सभी राशियों पर कुछ ना कुछ अवश्य पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं राहु ग्रह का सभी राशियों पर कैसा असर रहने वाला है।

आइए जानते हैं राहु ग्रह का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर राहु ग्रह का शुभ प्रभाव रहने वाला है। आपको अचानक धन प्राप्ति की संभावना नजर आ रही है। प्रॉपर्टी के कामों में अच्छा फायदा मिलेगा। आप कोई जमीन खरीदने का विचार बना रहे हैं तो यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। आपको कई क्षेत्रों से लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। परिवार के सभी सदस्य मिलजुलकर एक साथ रहेंगे।

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर राहु का शुभ प्रभाव रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको जबरदस्त लाभ मिलने की संभावना है। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। संतान की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आप काफी गर्व और खुशी महसूस करेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

धनु राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा परिणाम मिलने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अचानक किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। भाग्य पूरा साथ देगा।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा वाद-विवाद खत्म हो सकता है। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कानूनी मामलों में आपको सफलता हासिल होगी, फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि वाले लोग पराक्रम और साहस से भरपूर रहेंगे। आप अपने शत्रु को परास्त करेंगे। कैरियर के क्षेत्र में लगातार उन्नति हासिल करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने की संभावना नजर आ रही है। प्रेम जीवन में आपको सुख की प्राप्ति होगी।

आइए जानते हैं किन राशियों को हो सकती है परेशानी

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए राहु कठिनाई उत्पन्न कर सकता है। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। किसी खास व्यक्ति से धोखा मिलने की संभावना नजर आ रही है, इसलिए किसी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। पति-पत्नी के बीच रिश्ते में दरार आने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पर ध्यान रखना होगा। फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए।

मिथुन राशि वाले लोगों के खर्चों में बढ़ोतरी होगी। राहु के प्रभाव की वजह से धन हानि होने की संभावना नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों के जीवन में राहु परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ कहासुनी हो सकती है। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न होंगी। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण आप अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। व्यापार में मिलाजुला फायदा मिलेगा। व्यापार में घाटा की संभावना है। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आप जहां जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च कीजिए अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि वाले लोगों को राहु की वजह से अपने जीवन में कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। मान-सम्मान में थोड़ी कमी आने की संभावना नजर आ रही है। पिता के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। अचानक आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा कष्टकारी रहेगी। छात्रों को अच्छे परिणाम हासिल करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

तुला राशि वाले लोगों को काफी संभलकर रहना होगा। राहु की वजह से आपके मार्ग में बहुत सी बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। मानसिक रूप से आप काफी तनाव महसूस करेंगे। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। पैसा कमाने के लिए आप कोई भी गलत तरीका ना अपनाएं अन्यथा आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। ससुराल पक्ष के लोगों से संबंध बेहतर होने की संभावना है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को ठीक प्रकार से समझेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को किसी भी प्रकार के लेनदेन में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। राहु के अशुभ प्रभाव की वजह से दांपत्य जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। व्यापार में लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें अन्यथा चोट लग सकती है।

मकर राशि वाले लोगों को राहु के अशुभ प्रभाव की वजह से जीवन में कष्ट का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना है। आमदनी अच्छी रहेगी परंतु उसके अनुसार खर्चे भी बढ़ सकते हैं। संतान की तरफ से आप अधिक चिंतित रहेंगे। शिक्षा के मार्ग में बहुत सी रुकावट उत्पन्न होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button