अध्यात्म

रविवार को इन कामों से सूर्यदेव होंगे प्रसन्न, जीवन की दरिद्रता और नकारात्मकता होगी दूर

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार का दिन सूर्य देवता का दिन माना गया है, इस दिन विधि विधान पूर्वक सूर्य देवता की पूजा होती है, ऐसा बताया जाता है कि रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करके व्यक्ति मनोवांछित फल प्राप्त कर सकता है, पौराणिक ग्रंथों में भी सूर्य को देवता माना गया है, वही सूर्य को समस्त जीव जगत में आत्मा स्वरुप माना जाता है, सूर्य से ही व्यक्ति को अपने जीवन में ऊर्जा और बल की प्राप्ति होती है।

अगर आप सूर्य देवता को प्रसन्न कर लेते हैं तो इससे आपके जीवन की स्थितियां सुधर जायेंगीं, दरिद्रता और नकारात्मकता से मुक्ति मिलती है, रविवार के दिन अगर आप कुछ उपाय करते हैं तो इससे आपको सूर्य देवता का आशीर्वाद मिलेगा और घर परिवार की सुख समृद्धि बढ़ेगी इसके अलावा सूर्य देव की कृपा से आपको सफलता हासिल होगी।

रविवार को करें यह काम सूर्यदेव होंगे प्रसन्न

  • रविवार के दिन सूर्य देवता की पूजा अवश्य करनी चाहिए, इससे आपके जीवन के हालात सुधर सकते हैं, आप रविवार के दिन प्रातः काल में जल्दी उठ कर अपने सभी कार्य से निवृत होकर स्नान कर लीजिए, उसके पश्चात आप किसी भी मंदिर या घर में ही सूर्य देवता को जल अर्पित करने के पश्चात आप इनकी विधि विधान पूर्वक पूजा करें, पूजा के दौरान आप इनको लाल चंदन, गुड़हल का फूल, चावल अर्पित कीजिए, आप इनको गुड़ या फिर गुड़ से बनी हुई मिठाई भोग लगा सकते हैं, इसके बाद आपको मंत्र “ऊं खखोल्काय शान्ताय करणत्रयहेतवे।, निवेदयामि चात्मानं नमस्ते ज्ञानरूपिणे।।, त्वमेव ब्रह्म परममापो ज्योती रसोमृत्तम्।, भूर्भुव: स्वस्त्वमोङ्कार: सर्वो रुद्र: सनातन:।।” का जाप करना होगा।

  • अगर आप सूर्य देवता को रविवार या फिर रोजाना अर्घ्य देते हैं तो इससे आपके समस्त पाप नष्ट होते हैं और आपके जीवन की दरिद्रता और नकारात्मकता भी दूर होती है।
  • अगर आप रविवार के दिन सूर्य अदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करते हैं तो इससे आपके जीवन में चमत्कारिक फल मिलता है, क्योंकि यह पाठ बहुत चमत्कारी और प्रभावशाली माना जाता है, इससे सभी प्रकार के भय दूर होते हैं और रोगों का नाश होता है।
  • अगर आप रविवार के दिन सूर्य उदय के समय बहते हुए जल में गुड़ प्रवाहित करते हैं तो इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है।
  • अगर आप रविवार या फिर सप्तमी तिथि को सूर्य देवता को लाल पुष्प या सफेद कमल का फूल पूजा में इस्तेमाल करते हैं और व्रत उपवास करते हैं तो इससे सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है, इनकी कृपा से समस्त सुखों की प्राप्ति होती है, मान-सम्मान भी बढ़ता है, आपको अपने कामकाज में सफलता मिलती है।
  • अगर आप सूर्य देवता को प्रसन्न करना चाहते हैं तो पिता के विरुद्ध कोई भी कार्य मत कीजिए और माता-पिता की सेवा करनी चाहिए।
  • अगर आप सूर्य देवता को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसके लिए लाल मिठाई, गुड़, तांबा धातु, गेहूं, लाल और पीले रंग मिले हुए रंग के वस्त्र दान कीजिए।

उपरोक्त रविवार के दिन सूर्य देवता को प्रसन्न करने के कुछ उपायों के बारे में जानकारी दी गई है, अगर आप यह कार्य रविवार के दिन करते हैं तो इससे आपके जीवन की परेशानियां दूर होंगी और घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी, इन उपायों को करने से आपका जीवन सकारात्मक बनेगा और दरिद्रता का नाश होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button