अध्यात्म

तुलसी के पत्ते का ये उपाय आपका दुर्भाग्य करेगा दूर, मां लक्ष्मी-विष्णु अपनी बरसाएंगें कृपा

हिंदू धर्म में बहुत से पेड़-पौधे ऐसे हैं जिनको बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है। इन्हीं पौधों में से एक तुलसी का पौधा है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पवित्र पौधे को अगर घर के आंगन में लगाया जाए तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। वास्तु के अनुसार भी तुलसी का पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है। तुलसी के पौधे में स्वास्थ्य से जुड़े हुए बहुत से चमत्कारिक गुण पाए जाते हैं। यह एक दिव्य औषधिपूर्ण पौधा है। जिस घर के अंदर तुलसी के पौधे की रोजाना नियमित रूप से पूजा और सेवा की जाती है वहां पर धन की देवी माता लक्ष्मी जी के साथ-साथ भगवान विष्णु जी की भी कृपा बरसती है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि तुलसी का पौधा भगवान विष्णु जी को अत्यंत प्रिय है। तुलसी और शालिग्राम जी का विवाह भी हुआ था। हिंदू धर्म में हर घर के आंगन में तुलसी का पौधा अवश्य लगा रहता है। आज हम आपको कुछ ऐसे तुलसी से जुड़े हुए कारगर उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिससे आपको अपने दुर्भाग्य से छुटकारा मिलेगा।

आइए जानते हैं तुलसी के इन उपायों के बारे में

  • अगर आप अपने जीवन की परेशानियों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो हर गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी को 11 तुलसी के पत्तों की माला पहनाएं और इस दौरान आपको अपनी परेशानियों से मुक्ति पाने की प्रार्थना करनी होगी।
  • घर की महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप तुलसी जी की चुनरी समय-समय पर बदलते रहिए। आप तुलसी जी का श्रृंगार काजल, सिंदूर, मेहंदी से करें।
  • जब भी आप भगवान विष्णु जी की पूजा अर्चना कर रहे हो तो आप चरणामृत में तुलसी का दल जरूर डालिए, इससे भगवान की कृपा प्राप्त होगी।
  • अगर आप अपने शरीर को ऊर्जावान बनाए रखना चाहते हैं तो रोजाना नियमित रूप से दही चीनी के साथ तुलसी के पत्तों का सेवन करें।

  • अगर आप अपने घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाते हैं तो घर-परिवार का कलह दूर होता है। घर-परिवार पर माता लक्ष्मी जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहती है।
  • तंत्र शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो तुलसी मंगल ग्रह के साथ जुड़ी होती है। अगर आप अपने पर्स या फिर अलमारी में तुलसी का एक पत्ता रखते हैं तो इससे आपको अपने जीवन में धन से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • यदि किसी व्यक्ति का व्यापार ठीक प्रकार से नहीं चल पा रहा है। व्यापार में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो रही है तो ऐसे में आप तुलसी के पत्तों को 3 दिन तक पानी में रख दीजिए, फिर आप उस पानी को अपने कार्यस्थल, फैक्ट्री, कारखाने या दुकान के दरवाजे पर छिड़क दीजिए। अगर आप इस उपाय को करते हैं तो इससे व्यापार में चल रही मंदी दूर हो जाएगी।
  • अगर आप चाहते हैं कि आप की आर्थिक स्थिति मजबूत बने तो शनिवार के दिन गेहूं पिसवाने से पहले 100 ग्राम काले चने, 11 तुलसी के पत्ते और दो दाने केसर मिला लीजिए। इसके बाद आप गेहूं पिसवाने के लिए दे आएं। मान्यता अनुसार इस उपाय को करने से आर्थिक समृद्धि बढ़ती है और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button