अध्यात्म

कल से चमक जाएगी इन राशियों की फूटी किस्मत, शुक्रदेव रहेंगे मेहरबान, डबल हो जाएगी पैसों की आवक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का परिवर्तन हमारे जीवन पर गहरा असर डालता है। 22 जनवरी को शुक्र ग्रह अपनी राशि बदल रहा है। वह कुंभ राशि में गोचर करने वाला है। ऐसे में इसका अच्छा असर 5 राशियों पर होगा। इनके किस्मत के बंद ताले खुल जाएंगे। धन को लेकर सप्राइज़ मिलेगा। तो चलिए देखते हैं यह लकी राशियां कौन-कौन सी है।

मेष राशि

शुक्र का गोचर मेष राशि के जातकों की लाइफ में खुशियां लेकर आएगा। इनके जीवन में सब कुछ अच्छा होना शुरू हो जाएगा। धन से जुड़े इन्हें कई लाभ होंगे। जॉब को लेकर इनका समय अच्छा जाएगा। इन्हें सरकारी नौकरी मिल सकती है। बीजनेस में लाभ हो सकता है। समाज में इज्जत बढ़ सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है। अचानक कहीं से बड़ा धन लाभ हो सकता है।

वृष राशि

शुक्र का राशि बदलना वृष राशि के जातकों के लिए अच्छा समय लेकर आएगा। परिवार में सुख और शांति रहेगी। शत्रु भी आपके मित्र बन जाएंगे। शिक्षा और राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो जाएगी। जो लोग कुंवारे हैं उनके विवाह के योग बन सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले निपट सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले आपके हक में आ सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर शुभ होगा। आपके अटके हुए काम अब समय पर पूर्ण हो जाएंगे। शत्रु आपसे हार जाएंगे। मकान खरीदी और बिक्री के योग बनेंगे। घर की जिम्मेदारियाँ बढ़ जाएगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे।

सिंह राशि

शुक्र का राशि बदलना सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। इन्हें अचानक बड़े धन की प्राप्ति हो सकती है। किस्मत इनका साथ देगी। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह सफल होगा। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। लोग आपको पसंद करेंगे। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। शादी के योग बन सकते हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। सेहत अच्छे रहेगी।

कन्या राशि

शुक्र का गोचर आपकी जॉब में लाभकारी सिद्ध होगा। आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सरकारी नौकरी के चांस भी बन रहे हैं। बड़ी कंपनियों से जॉब के ऑफर आ सकते हैं। बीजनेस में बड़ा लाभ हो सकता है। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह सही समय है। आपके घर ढेर सारी खुशियां दस्तक दे सकती है। सेहत को लेकर आपका समय अच्छा रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button