बॉलीवुड

आपको याद है TV की गंगूबाई? महज 8 महीने में 22 किलो वजन घटाया, अब बनी ग्लैमर क्वीन : PHOTOS

फिल्मी दुनिया से जुड़े बड़े कलाकार जहां दर्शकों के बीच अपनी एक अलग छाप छोड़ते हैं तो वहीं चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में भी बच्चे बहुत कम उम्र में अपनी खास पहचान बना लेते हैं। आज हम आपको बताएंगे टीवी के पॉपुलर शो ‘कॉमेडी सर्कस’ में गंगूबाई का किरदार निभाकर मशहूर हुई छोटी सी बच्ची के बारे में जो अब काफी बड़ी हो गई है। इतना ही नहीं बल्कि उनकी खूबसूरती के सामने बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां भी फीकी लगती है। तो आइए जानते हैं टीवी के गंगूबाई के बारे में…

saloni daini

3 साल की उम्र से कर रही कॉमेडी
दरअसल, हम बात कर रहे हैं मशहूर कॉमेडी शो ‘सर्कस’ में गंगूबाई बनकर लोगों को हंसाने वाली सलोनी डैनी के बारे में। बता दे सलोनी डैनी बहुत छोटी थी तभी वह लाइमलाइट में आ गई थी और उनकी शानदार कॉमेडी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। वैसे तो सलोनी डैनी अब 21 साल की हो चुकी है लेकिन जब वह 3 साल की थी तभी उन्होंने कॉमेडी करना शुरू कर दिया था।

saloni daini

saloni daini

इस दौरान उन्होंने मराठी शोज और मराठी फिल्मों में काम किया। इसके बाद वह कॉमेडी सर्कस में नजर आई जहां पर उन्हें जबरदस्त सफलता हासिल हुई। इतना ही नहीं बल्कि सलोनी डैनी शाहरुख खान के शो ‘ क्या आप पांचवी पास से तेज है..’ में भी नजर आ चुकी है। इसके बाद उन्हें कॉमेडी सर्कस के गंगूबाई ने बड़ी पहचान दिलाई। इसके अलावा सलोनी डैनी अपने करियर में ‘दुम कटा’ और ‘नो प्रॉब्लम’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी है।

मोटापे के कारण झेले तानें
बता दें, जब सलोनी ने अपने काम की शुरुआत की थी तो उनका वजन काफी बढ़ गया था। ऐसे में उन्होंने महज 8 महीने में ही करीब 22 किलो वजन कम कर लिया था। इस दौरान उनका नाम काफी सुर्खियों में रहा। इतने कम दिनों में उनका फिजिकल ट्रांसफॉरमेशन देख यूजर्स भी हैरान रह गए थे। दरअसल, बढ़ते वजन के कारण सलोनी को काफी ताने भी सुनने पड़े।

saloni daini

saloni daini

saloni daini

एक इंटरव्यू के दौरान सलोनी ने अपने बॉडी शेम पर बात करते हुए बताया था कि, “मुझे लोग बहुत खराब कॉमेंट्स करते थे। कोई कहता था, भैंस लग रही है, कोई कहता था कि कितनी मोटी है. कितना खाएगी। एक दिन फूट जाएगी। मैं इन्हें पढ़ती थी और अपने दोस्तों के साथ बैठकर हंसती थी। हालांकि, कभी-कभी इन्हें पढ़कर मैं मायूस भी हो जाया करती थी। लेकिन इन्हें पकड़कर बैठना और इनके बारे में सोचते रहना ही जिंदगी नहीं है। मैंने अपना वजन कम खुद के लिए किया है, किसी के कहने या सुनाने पर नहीं।

बता दें, पहले सलोनी का वजन करीब 80 किलो था लेकिन अब वह 58 किलो की हो गई है। अब वह अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button