राशिफल

राशिफल 28 अक्टूबर: मां लक्ष्मी की कृपा से ये 5 राशि वाले बनेंगे धनवान, लाभ के मिलते रहेंगे अवसर

आज हम आपको शुक्रवार 28 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 28 अक्टूबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन बहुत अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। आज आपको उनकी ओर से कोई ऐसा तोहफा मिल सकता है, जो आप दोनों के बीच का प्रेम और भी गहरा कर देगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होने के योग बने हुए हैं। अचानक से धन प्राप्ति के योग हैं। प्रेमियों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। आप विषम परिस्थितियों का अपनी चतुराई से सामना करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। मानसिक चिंता दूर होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन शुभ नजर आ रहा है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। जरूरी कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे। मानसिक रूप से आप शांति महसूस करेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। उत्तम भोजन और वस्त्र की सुविधा आपको मिलेगी। मकान बनाने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। अचानक करियर में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। माता-पिता के साथ आपको समय व्यतीत करेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यस्थल में आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूर्ण कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। आज के दिन कोई बड़ी गलती होती है तो क्षमा मांगने में ही समझदारी होगी। आप कुछ जिम्मेदारियों में उलझ सकते हैं। आज आप अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फंसे इंसान की मदद करने के लिए करेंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको आर्थिक लाभ होने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। ऑफिस में आपके कामकाज की तारीफ होगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। ईश्वर की भक्ति में मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आपके सभी काम बनते चले जाएंगे इसलिए अपने प्रयासों में तेजी लाएं। समय का पर्याप्त सदुपयोग करते हुए पिछले कामों को आज ही निपटाना होगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। विदेश में नौकरी करने वाले लोगों का दिन लाभदायक रहेगा। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में कामयाब होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। धन संपत्ति में इजाफा होगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप अपनी मेहनत से अच्छी सफलता हासिल करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। जमीन से जुड़ा हुआ कोई फायदेमंद सौदा होने के योग बने हुए हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न होंगी, जो आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। धन लाभ के लिहाज से आज का दिन बहुत उत्तम बना हुआ है। कार्य क्षेत्र में आज आप पर कार्य बोझ अधिक रहेगा। परिवार के लोगों के साथ मनपसंद जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप अपने कामकाज में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग हैं। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। करियर के नए मौके मिल सकते हैं। आपके कुछ उलझे हुए मामले आज सुलझ जाएंगे। किसी को पैसा उधार देने से बचना होगा। शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है, साथी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कठिन मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको धन प्राप्ति के योग हैं, जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने के अच्छे योग बने हुए हैं। व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन पहले से काफी अच्छा नजर आ रहा है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूरा कर लेंगे। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। कोई बड़ा काम करने का मन बना सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको सभी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखना होगा। शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। आज किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचना होगा। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button