मनोरंजन

पढ़ा-लिखा बेटा अपने पापा की मदद के लिए चलाता है कैब, कहानी सुन भावुक हो जाएंगे आप: Video

इस दुनिया में माता-पिता के अलावा और कोई नहीं है, जो बिना किसी शर्त के सही मायने में हमारी देखभाल करता है। माता-पिता का प्यार बिना शर्त के हैं और उनकी उपस्थिति हमें दुनिया में सबसे भाग्यशाली व्यक्ति महसूस कराती है। माता-पिता हर समय हमारी रक्षा करने की कोशिश करते हैं। वह हमेशा हमारी ख़ुशी और सफलता की कामना करते हैं। माता-पिता हमारे लिए भगवान हैं। हमारे जीवन में इनका स्थान सर्वोपरि माना गया है। जीवनभर यह अपने बच्चों को प्यार देते हैं और उन्हें बड़ा करते हैं तथा उनकी हर सुविधा बन जाते हैं।

मां-बाप अपने जीवन में भले ही किसी भी परेशानी में हों लेकिन अपने बच्चों को कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होने देते हैं। वह हर संभव कोशिश करके अपने बच्चों को सारी खुशियां देते हैं। इसी वजह से इंसान को अपने माता-पिता के संघर्षों को कभी भी नहीं भूलना चाहिए। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक बेटे का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पिता के संघर्ष में हाथ बंटाते हुए दिख रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी भावुक हो जाएंगे।

पढ़-लिखकर भी बेटा चलाता है टैक्सी

इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बेटे को अपने पिता के संघर्ष के बारे में बात करते हुए देखा और सुना जा सकता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक टैक्सी चलाने वाला शख्स अपने कस्टमर से बात करते हुए सुनाई दे रहा है। वह अपने कस्टमर को अपने दिल की तमाम बातें बता रहा है। शख्स के चेहरे पर मास्क लगा हुआ है और वह कह रहा है कि वह प्रोफेशनल ड्राइवर नहीं है बल्कि यह काम वह अपने पिता की मदद के लिए करता है।

शख्स यह बताता है कि वह मार्केटिंग से ग्रेजुएशन कर चुका है। यह लड़का दूसरी नौकरी भी करता है और उसके साथ पढ़ाई भी। लेकिन अपने पिता के संघर्ष को याद करते हुए वह कहता है कि आज भी वह काम करते हैं और वह उनकी ज्यादा से ज्यादा मदद करना चाहता है। लड़का कहता है कि उसके पिता ने बड़े मुश्किल दौर और मेहनत से उन्हें पढ़ाया है और वह हमेशा पिता की सहायता करना चाहते हैं।

शख्स की तारीफ कर रहे लोग


इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स काफी भावुक हो जा रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने अपने आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को 1 लाख 50 हजार से भी ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वहीं 8 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस शख्स के संघर्ष और उसके पिता के प्रति प्रेम की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा “एक बेटे का अपने पिता के प्रति अपार श्रद्धा और प्रेम।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा “आज के युग में ऐसे बच्चे कम ही हैं।” इसी तरह से लगातार सोशल मीडिया यूजर्स इस शख्स की तारीफ कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button