राशिफल

इन 2 राशियों पर मेहरबान हुए न्याय के देवता शनिदेव, जीवन के कष्ट हो जाएंगे दूर, भाग्य देगा साथ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में कई प्रकार के फायदे मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर न्याय के देवता शनिदेव मेहरबान रहेंगे और जीवन के कष्टों से छुटकारा मिलेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर यह राशि के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर मेहरबान हुए शनिदेव

मकर राशि वाले लोगों के ऊपर न्याय के देवता शनि देव का विशेष आशीर्वाद बना रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। उन्नति के मार्ग हासिल होंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी होगी। हर क्षेत्र में किस्मत साथ देगी। जीवन के कष्ट दूर होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहेगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों को निवेश संबंधित मामलों में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। न्याय के देवता शनि देव आपके ऊपर मेहरबान रहेंगे, जिससे जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप कठिन से कठिन परिस्थितियों पर भी काबू पाने में सक्षम रहेंगे। आपकी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेमियों के लिए समय बहुत उत्तम रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार के सिलसिले में आप कोई नई योजना बना सकते हैं। आपकी योजनाएं असफल रहेगी, जिससे मन की चिंता बढ़ सकती है। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। लगातार कोशिश करते रहें, आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सावधान रहें।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। आप ज्यादा से ज्यादा समय परिवार के लोगों के बीच व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। अचानक पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिनपर आपको ध्यान देना होगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलेगी।

मिथुन राशि वाले जातकों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपको कुछ उत्तर दायित्व की पूर्ति करनी पड़ सकती है। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न होंगी। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। व्यापार में कठिनाइयां आएंगी। विषम परिस्थितियों में समझदारी से काम लेने की जरूरत है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आप जोश में आकर कोई भी काम ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। बुरी संगति से दूर रहना होगा। आप अपनी जरूरी योजनाओं पर फोकस कीजिए। विवाह योग्य लोगों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिल सकता है। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। इस राशि के लोगों को यही सलाह दी जाती है कि अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बिजनेस में आपको घाटा हो सकता है। आप अपने भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखें। आमदनी के अनुसार खर्चो पर काबू रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। भाइयों की मदद से आपको लाभ मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं।

कन्या राशि वाले लोगों का समय मध्यम रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति आपको गंभीर रहना होगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को समझने की कोशिश कीजिए। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसके कारण आपका रिश्ता कमजोर होगा। इस राशि के लोग नौकरी के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है।

तुला राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत कुछ उलझन भरा रहने वाला है। व्यापार में लाभ के अवसर साफ नजर आ रहे हैं परंतु उलझनों के बीच आपको यह समझ नहीं आएगा कि इसको आप लें या नहीं? कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहें। सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए अन्यथा आगे चलकर आपको परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। बेरोजगार लोगों को कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। नया कारोबार शुरू करने की योजना बनेगी, जिसके लिए समय उत्तम रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहने वाला है। परिवार के सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

धनु राशि वाले लोगों को काफी सतर्क रहना होगा। नौकरी के क्षेत्र में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं पर फोकस करें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन रहेगा। फिजूलखर्ची अधिक होने के कारण आपका मन काफी परेशान रहने वाला है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक व्यय होगा। सेहत पर ध्यान दीजिए। आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। अगर आपका कोई संपत्ति से संबंधित कानूनी विवाद चल रहा है तो उसमें जीत मिलने के योग नजर आ रहे हैं, जिससे आप बेहद खुश रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button