बॉलीवुड

पिता ने किया यौन शोषण, विरोध करने पर घर से निकाला, एक्ट्रेस-राजनेता खुशबू सुंदर ने सुनाई आपबीती

खुशबू सुंदर तमिल फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री हैं। वह 80 और 90 के दशक में बेहद पॉपुलर थी। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में लगभग 100 से भी अधिक फिल्मों में काम किया। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रख लिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। वह सोशल मीडिया पर भी आए दिन छाई रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पिता और बचपन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया।

बचपन में पिता करते थे यौन शोषण

खुशबू सुंदर हाल ही में YouTube चैनल मोजो स्टोरी के लिए वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त के एक शो पर गई थी। यहां इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि बचपन में उनका यौन शोषण हुआ था। यह घिनौना काम उनके सगे पिता ने किया था। तब खुशबू महज 8 साल की थी। इस दौरान एक्ट्रेस और राजनेता ने अपने साथ हुए यौन शोषण पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके पिता कितने बुरे आदमी थे और उन्होंने कितने हदें पार कर दी थी।

बरखा दत्त के साथ बातचीत के दौरान खुशबू ने बताया कि उनके पिता एक ऐसे शख्स थे जिन्हें लगता था पत्नी और बच्चों को पीटना उनका अधिकार है। वह अपनी इकलौती बेटी का यौन शोषण करना भी अपना हक समझते थे। एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि जब आप एक बच्चे के साथ यौन शोषण करते हैं तो यह उनके जीवन पर गहरे निशान छोड़ जाता है। फिर वह लड़का हो या लड़की इस बात से फर्क नहीं पड़ता है।

विरोध किया तो घर से निकाला

खुशबू ने आगे बताया कि कैसे उनकी मां को एक अपमानजनक शादी से गुजरना पड़ा। उनके पिता अपना अधिकार समझकर मां और बच्चों को पीटते थे। उन्हें इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता था। यहां तक कि बेटी का यौन शोषण करना भी सही लगता था। उन्होंने 8 वर्ष की उम्र में मेरा यौन शोषण करना शुरू किया। लेकिन मुझ में इसके खिलाफ बोलने का साहस 15 साल की उम्र में आया।

खुशबू आगे कहती हैं कि मुझे इस बात का भी डर था कि मां मेरी बातों पर यकीन करेंगी भी या नहीं। क्योंकि वह अपने पति को भगवान मानती थी। फिर वह उनके साथ चाहे कुछ भी करे। लेकिन मेरे सब्र का बांध टूट चुका था। बहुत हो गया था। इसलिए मैंने उनके खिलाफ आवाज उठाना शुरू कर दी। ऐसे में पिता ने मुझे और मां को घर से निकाल दिया। अब हमे ये भी नहीं पता था कि हमे अगली शाम का भोजन कहां से मिलेगा।

काम की बात करें तो खुशबू सुंदर को आखिरी बार बड़े पर्दे पर 2021 में रिलीज़ हुई रजनीकांत स्टारर ‘अन्नात्थे’ में देखा गया था। इसमें उन्होंने एक अहम भूमिका निभाई थी। वह बहुत लंबे समय के बाद किसी बड़े स्टार के साथ दिखी थी। इसके अलावा वह थलपति विजय स्टारर ‘वारिसु’ में फिल्म के अंत क्रेडिट में नजर आई थी। इसमें उनका एक कैमियो था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button