राशिफल

सालों बाद एक साथ बने कई शुभ संयोग, जानिए किसकी पलटेगी किस्मत? आपकी राशियों पर कैसा होगा असर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कभी भी कोई ग्रह शुभ या अशुभ नहीं होता है, बल्कि ग्रहों से मिलने वाले फल शुभ-अशुभ होते हैं। ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति की वजह से सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। अगर किसी राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसका शुभ परिणाम मिलेगा, परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण अशुभ प्रभाव पड़ता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में लगातार बदलाव होने के कारण ब्रह्मांड में कई शुभ योग का निर्माण होता है, जिसका सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज सावन का आखिरी सोमवार है और आज रक्षाबंधन का त्यौहार भी पड़ रहा है, इसके अलावा आज पूर्णिमा तिथि पर प्रीति योग के बाद आयुष्मान योग बनेगा, इसके बाद सौभाग्य योग रहेगा, यह शुभ संयोग आपकी राशियों को अलग-अलग प्रकार से प्रभावित करेंगे। आज हम आपको आपकी राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा? इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं शुभ संयोग का किन राशियों पर रहेगा शुभ असर

वृषभ राशि वाले लोगों को इस शुभ संयोग का अच्छा नतीजा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। आप परिवार के लोगों के साथ भगवान के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में रहने वाला है, जिससे आप काफी खुश रहेंगे। बच्चों की तरफ से आपको ढेरों खुशियां मिलेंगी। मनोरंजन के कार्यों में अधिक रूचि लेंगे। कुछ लोग आपके अच्छे व्यवहार की तारीफ कर सकते हैं। बिजनेस पार्टनर के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आप अपने मनपसंद के भोजन का आनंद ले सकते हैं। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा।

मिथुन राशि वाले जातकों को इस शुभ संयोग की वजह से बिजनेस में कोई बड़ा डील हो सकता है। जीवन की तमाम परेशानियां दूर होंगी। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। इस राशि वाले लोगों को करियर के क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल होगी। लव लाइफ में गलतफहमी दूर हो सकती है। आप अपने सोचे हुए काम शुरू करेंगे, जिसका आपको अच्छा नतीजा मिलेगा। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। बड़े अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है।

कर्क राशि वाले लोग अपने कामकाज की योजनाओं को अंतिम रूप दे सकते हैं, जो भविष्य में काफी लाभदायक सिद्ध रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपके कामकाज से लोग प्रभावित होंगे। परिवार में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपकी जीवनशैली में सुधार आने के योग बन रहे हैं। आप अपने कामों से संतुष्टि प्राप्त करेंगे। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा। व्यवसायिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। इस शुभ संयोग की वजह से आपको अपने जीवन में अचानक कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप हर परिस्थितियों का फायदा उठाकर अपने कार्य पूरे कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा। पुराने किए गए निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है। किसी करीबी रिश्तेदार से आपको उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों की आमदनी में इजाफा होने के आसार दिख रहे हैं। आप खुद को काफी अच्छा महसूस करेंगे। राजनीति से जुड़े हुए लोगों को सफलता के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। जीवन साथी के साथ आप कहीं अच्छी जगह जा सकते हैं। पैसों से संबंधित मामलों में आपको लगातार उन्नति प्राप्त होगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। जरूरतमंद लोगों को आप कुछ चीजें दान कर सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगो के रुके कामकाज आसानी से पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आपका मन अध्यात्मिक के प्रति अधिक रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। ऑफिस में आपके कामकाज की तारीफ होगी। शादीशुदा जिंदगी अच्छी व्यतीत होने वाली है। आपको मानसिक चिंताओं से राहत प्राप्त होगी।

मीन राशि वाले लोगों के प्रोफेशनल लाइफ में जो भी टेंशन चल रही थी, वह दूर होगी। आप अपने कामकाज का अच्छा रिजल्ट प्राप्त करेंगे। सेहत के मामले में समय अच्छा रहने वाला है। आप अपने मनपसंद के भोजन का आनंद ले सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में जल्द ही आपको कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आप कोई जोखिम अपने हाथ में ले सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। इस शुभ संयोग की वजह से आपको भारी आर्थिक मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों को अपने शत्रुओं की वजह से काफी परेशान होना पड़ सकता है। कार्यस्थल में अधिकारियों के साथ आप ठीक प्रकार से व्यवहार करें अन्यथा आपको इसका भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। आप किसी की भी बातों का विरोध करने से बचें। आप व्यवसाय के संदर्भ में कुछ नवीन परिवर्तन करने की कोशिश करेंगे। मौसम में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। घरेलू खर्चों में काफी वृद्धि होने की संभावना बन रही है, जिसको लेकर आप काफी तनाव में रहेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव मिलने की संभावना बन रही है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने परिवार के लोगों के बीच अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। समाज में आपकी छवि सुधर सकती है, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। पैसों से जुड़े हुए मामलों में रुकावट उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आप धन संबंधित परेशानियों को लेकर थोड़े विचलित हो सकते हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको शीघ्र ही अच्छी नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। बिजनेस करने वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा।

तुला राशि वाले लोगों को सामाजिक क्षेत्र में अपने आपको साबित करने का मौका मिल सकता है। नौकरी में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे। मुश्किल कार्यों में साथ काम करने वाले लोग आपकी मदद कर सकते हैं। इस राशि वाले लोगों को अपने पारिवारिक मामलों पर थोड़ा गंभीरता से सोच-विचार करने की जरूरत है। किसी कारण घर-परिवार का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। भाई-बहनों के साथ तर्क-वितर्क होने की संभावना बन रही है। आप ठंडे दिमाग से सभी मामलों का समाधान करें।

धनु राशि वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने उलझे हुए मामलों को सुलझाने की कोशिश कीजिए। आय और खर्चो का बजट बनाकर चलना होगा। अचानक कोई बड़ी परेशानी दूर हो सकती है। संतान का पूरा सहयोग मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। नौकरी-धंधे की बाधाएं काफी हद तक खत्म होंगी। बिजनेस में कोई भी नया समझौता करने से पहले आप ठीक प्रकार से सोच-विचार अवश्य करें।

मकर राशि वाले लोगों को रचनात्मक कार्यों में प्रगति हासिल होगी। इस राशि के लोग अपनी जरूरी योजनाओं पर ध्यान दें क्योंकि आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना विलंब हो सकती है। अचानक वित्तीय लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। आप अपने बच्चों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। घर-परिवार में शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button