राशिफल

शनि जयंती पर बन रहे दो शुभ योग, जानिए किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, और किसको हो सकती है परेशानी

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से आकाशमंडल में कई शुभ और अशुभ योग बनते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक है ना होने के कारण जीवन में विषम परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज शनि जयंती पर शूल और धृति योग का निर्माण हो रहा है। यह दोनों ही योग बहुत ही शुभ माने जाते हैं। ऐसा बताया जाता है कि इस शुभ योग में शुभ व मांगलिक कार्य किए जाते हैं। इस शुभ योग में किए जाने वाले सभी कार्य सफल होते हैं। यह योग सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य डालेंगे तो चलिए जानते हैं किन राशि वालों को शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होगी।

आइए जानते हैं शनि जयंती पर बन रहे शुभ योग का किन राशियों को मिलेगा शुभ फल

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए शनि जयंती पर बन रहा शुभ योग खुशियां लेकर आया है। पारिवारिक दिक्कतें दूर होंगी। ऑफिस का वातावरण सकारात्मक रहेगा। सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अचानक नए स्रोतों से धन लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। रुकी हुई योजना प्रगति पर आ सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर शनि जयंती पर बन रहे शुभ योग का शानदार प्रभाव देखने को मिलेगा। कामकाज से जुड़ी हुई कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। आप अपने करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। घर का माहौल को खुशनुमा रहेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ प्राप्ति के अवसर हाथ लग सकते हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आपके कामकाज से दूसरे लोग भी प्रभावित होंगे। तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा।

कुंभ राशि वाले लोग अपने लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं का समाधान होगा। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। करियर से जुड़ी हुई कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव खत्म होगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव नजर आ रहे हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें जीत पक्की है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर सामान्य प्रभाव देखने को मिलेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस के कामों में मेहनत अधिक रहेगी। कामकाज की गति धीमी हो सकती है। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कार्यों में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। भाई-बहनों के साथ अनबन होने की संभावना है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। माता-पिता के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि वाले लोगों को कामकाज में की गई मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं होगी। भाई बहनों के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं। जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहने वाला है। व्यापार में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। कुछ कामों में दोस्तों की मदद मिल सकती है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। कामकाज में थोड़ी मेहनत अधिक रहेगी परंतु इसका आपको अच्छा नतीजा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में काफी हद तक सुधार नजर आ रहा है। आप अपने घर के खर्चों का बजट बनाकर चलें। अगर साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने ऑफिस के कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। घर के सदस्यों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा। विषम परिस्थितियों में आप समझदारी से काम लीजिए। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। परिवार से जुड़ी हुई कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपने बच्चों पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। आपका कोई सोचा हुआ काम समय पर पूरा नहीं हो पाएगा, जिससे आप काफी चिंतित रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं। कारोबार में आप कुछ नया बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका आगे चलकर लाभ मिल सकता है।

धनु राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बाहर के खानपान से परहेज करें। आपको अपने व्यवहार पर काबू रखना होगा। अजनबी लोगों के ऊपर ज्यादा भरोसा मत कीजिए। जीवनसाथी पर विश्वास बनाए रखें। पैसो का उधार लेनदेन मत कीजिये अन्यथा धन हानि हो सकती है।

मकर राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। कुछ कामों में अनुभवी व्यक्ति की सलाह मिल सकती है। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। परिवार के सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। पैसों के लेनदेन से बचना होगा। आप समय का सदुपयोग करेंगे, तो आपको फायदा अवश्य प्राप्त होगा। पुरानी बातों को सोचकर आप थोड़े परेशान नजर आएंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए।

मीन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु घरेलू जरूरतें भी बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आ सकते हैं इसलिए आप इसका फायदा जरूर उठाएं। पैसा कमाने के लिए कोई भी गलत मार्ग ना चुने अन्यथा आपको ही परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button