राशिफल

आज बना सिद्ध और रवि योग, जानिए किन राशियों के लोगों की किस्मत देगी साथ, किसको होगा फायदा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में लगातार बदलाव होने की वजह से कई शुभ योग का निर्माण होता है, जिसका सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में शुभ योग की स्थिति ठीक है तो इससे बेहतर नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी विपरीत स्थिति होने के कारण जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से सिद्ध योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। आखिर यह दो शुभ योगों का प्रभाव आपकी राशियों पर कैसा पड़ेगा? किसको शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होगी? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं दो शुभ योगों का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

मिथुन राशि वाले लोगों को शुभ योग का अच्छा नतीजा मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते में मजबूती आएगी। घर-परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। संचार साधनों से आपको फायदा मिल सकता है। आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे करेंगे। आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं जो आने वाले समय में आपके बेहद काम आने वाले हैं। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली साबित रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों के जीवन पर इस शुभ योग का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक खुशी बरकरार रहेगी। कोई पुराना वाद-विवाद दूर हो सकता है। आप किसी नए कामकाज की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। ज्यादातर मामलों में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। परिवार में धार्मिक समारोह के आयोजन की चर्चा हो सकती है। ऑफिस में आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे करेंगे। निजी जीवन की परेशानियां दूर होगी।

कन्या राशि वाले लोग खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। शुभ योग की वजह से आपका सोचा हुआ काम समय पर पूरा हो सकता है। पैसा कमाने के जरिए प्राप्त होंगे। रचनात्मक कार्यों में आपको बड़ी सफलता मिलने की संभावना बन रही है। जीवन साथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। पारिवारिक जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। व्यापार में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपके द्वारा बनाए गए नए संपर्क से लाभ मिल सकता है। करियर में आप लगातार उन्नति हासिल करेंगे।

धनु राशि वाले लोगों को शुभ योग की वजह से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। संतान की तरफ से शुभ संदेश मिल सकता है। पैसों के मामले में आप लगातार उन्नति हासिल करेंगे। आमदनी के अच्छे स्रोत मिल सकते हैं। अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। परिवार के लोगों के साथ आप किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी से उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में आपको लाभ के अवसर मिलेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों को पहले किए गए काम से अच्छा फायदा मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। खास लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। आत्मविश्वास का स्तर मजबूत रहेगा। आप अपने सोचे हुए काम पूरे कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपके लिए यह शुभ योग उत्तम रहने वाला है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोग कार्यस्थल में कामकाज के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। बड़े अधिकारी आपसे प्रभावित हो सकते हैं। नए लोगों से दोस्ती होने की संभावना बन रही है। इस राशि के लोग किसी खास क्षेत्र में प्रयास करेंगे, जिसका आगे चलकर अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा काबू रखने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल ठीक-ठाक रहेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आ सकता है।

वृषभ राशि वाले लोग अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल में आपके कामकाज की तारीफ होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। आपका ध्यान इधर उधर-भटक सकता है। घर में परिवार के लोगों के साथ आर्थिक मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। कुछ लोग आपसे सहायता मांग सकते हैं। छोटी-मोटी पार्टी में जाने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि वाले लोग धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण थकान महसूस होगी। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। घर में अचानक मेहमानों के आगमन से आप व्यस्त हो सकते हैं। दोस्तों के साथ आप अच्छा तालमेल ना कर रखें। आपके आत्मविश्वास का स्तर मिलाजुला रहेगा। पैसों से जुड़ी हुई कोई परेशानी होने की संभावना बन रही है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।

तुला राशि वाले लोगों को अपने परिवार की जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की जरूरत है। माता पिता का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में आप कुछ खास रुके हुए काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी हुई चिंता आपको काफी परेशान कर सकती है। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति ना होने के कारण आप काफी हताश रहेंगे। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। आप किसी भी मामले में बड़ा निर्णय लेने से बचें। लव पार्टनर के साथ आप खुशी के पल व्यतीत करेंगे। आपके रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का ध्यान सामाजिक कार्यों में अधिक रहेगा। किसी मामले को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई भी जरूरी निर्णय मत लीजिए अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। जीवन में तरक्की मिलने से परिवार के लोग काफी खुश रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी। आपको अन्य लोगों की सहायता करने का मौका प्राप्त होगा। किसी नए कार्य पर आप सोच-विचार कर सकते हैं।

मकर राशि वाले लोगों को कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले किसी बड़े की सलाह लेनी होगी। बच्चों के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यस्थल में आपको अपने कामकाज में अधिक परेशानी हो सकती है। आप अपनी मेहनत और कोशिश जारी रखें, आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। जीवनशैली में बदलाव आने की संभावना बन रही है।

मीन राशि वाले लोगों के अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। आप अपने व्यक्तित्व के बलबूते पर कुछ लोगों को अपने पक्ष में कर सकते हैं। कामकाज में आपको थोड़ा ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विलम्भ होता हुआ नजर आ रहा है। माता-पिता के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति अधिक रूचि बढ़ेगी। इस राशि के लोग बेवजह का तनाव लेने से बचें। आपको अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button