अन्य

क्या आपकी भी फेवरेट सब्जी है आलू? हो जाए सावधान, ज्यादा खाने से पनपती है ये 6 गंभीर बीमारियां

‘आलू’ (Potato) हर किसी को पसंद होता है। यह एक ऐसी सब्जी है जिसे बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी चाव से खाते हैं। इसकी कई सारी दिशेज भी बनती हैं। इसे किसी भी सब्जी में मिलाकर खाया जा सकता है। इस कारण लोग इसका अत्यधिक सेवन करते हैं। वैसे तो आलू फायदेमंद होता है, लेकिन यदि इसे अत्यधिक मात्रा में खाया जाए तो ये नुकसान भी पहुंचा सकता है।

आलू में फाइबर, जिंक, आयरन और कैल्शियम जैसी चीजें प्रचुर मात्रा में होती है। वहीं इसमें कैरोटीनॉयड्स, फ्लेवनॉयजड्स और फिनोलिक एसिड जैसे एंटी-ऑक्सिडेंट्स भी पाए जाते हैं। ये सभी चीजें सेहत के लिए लाभकारी होती है। हालांकि आलू को हद से ज्यादा खाया जाए तो शरीर में नई बीमारियां घर बना लेती हैं। तो चलिए जानते हैं कि अधिक आलू खाने के क्या नुकसान (Side Effects Of Eating Potato) हैं।

एलर्जी होने का खतरा

कुछ लोगों को आलू से एलर्जी भी रहती है। खासकर यदि वे इसे अधिक मात्रा में खाएं तो शरीर में इसके साइड इफेक्ट्स दिखने लगते हैं। वहीं नीला या अंकुरित आलू भी नहीं खाना चाहिए। ये जहरीले होते हैं। इनसे आप गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं।

गठिया के मरीज न खाएं

यदि आप गठिया के मरीज हैं तो अधिक आलू खाने से परहेज करें। दरअसल आलू में मिलने वाला कार्बोहाइड्रेट गठिया के दर्द को बढ़ाने का कार्य करता है। इसलिए गठिया के मरीजों को आलू खाने से परहेज करना चाहिए। वरना उनकी ये समस्या और भी बढ़ सकती है।

डायबिटीज के मरीज दूर रहें

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उन्हें आलू से दूर ही रहना चाहिए। इसे खाने से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल से बाहर जा सकता है। आलू आपके शरीर की शुगर का लेवल बड़ा सकता है। इसलिए मधुमेह के रोगी इसे जितना हो सके कम ही खाएं।

ब्लड प्रेशर वाले कम खाएं

यदि आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आलू को कम खाने में ही आपकी भलाई है। ये आलू आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। इसमें मौजूद तत्व शरीर के दबाव को बढ़ाते हैं। इसलिए ब्लड प्रेशर है तो इसे कम खाने में ही भलाई है।

मोटापा को न्योता

आलू मोटापा को न्योता देता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी दोनों ही अधिक होती है। इसलिए इसे ज्यादा खाया जाए तो आप मोटे हो सकते हैं। इसलिए जिन लोगों को अपना वजन कम करना है वह आलू का सेवन करने से हर हाल में बचे।

पेट की दिक्कतें बढ़ सकती है

आलू का सेवन अधिक किया जाए तो पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती है। इसे खाने से गैस, एसिडिटी, कब्ज की समस्या हो सकती है। इसलिए आलू कम ही खाएं। जिन्हें पेट की दिक्कत है वह रात में आलू खाने से बचे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button