अध्यात्म

घर में पूजा-पाठ करने के दौरान मिल जाएँ यह संकेत, तो समझिए आपको भगवान का मिला है आशीर्वाद

मनुष्य अपने जीवन में चाहे कितना भी बिजी क्यों ना हो लेकिन वह भगवान की पूजा आराधना के लिए एक ना एक बार समय अवश्य निकालता है और उस समय के दौरान वह भगवान की पूजा-अर्चना जरूर करता है, लगभग सभी घरों में भगवान का एक स्थान बनाया जाता है, जिसके अंदर घर परिवार के सदस्य भगवान की पूजा अर्चना करते हैं और अपने घर परिवार की खुशियों की प्रार्थना करते हैं, लेकिन क्या आप लोगों को इस बात की जानकारी है कि जब आप पूजा करते हैं तो उस दौरान भगवान अपनी दिव्य शक्तियों के द्वारा आपको कुछ संदेश देते हैं, अपने इन संकेतों के द्वारा भगवान आपको यह संकेत देते हैं कि उनका आशीर्वाद आपके ऊपर बना हुआ है या नहीं?

जब हम पूजा करते हैं तब हमारे आसपास विशेष प्रकार की ऊर्जाएं मौजूद होती है जो हमको चारों तरफ से घेर कर रखती है, इन्हीं उर्जाओ के माध्यम से हम परमात्मा से जुड़ जाते हैं परंतु यह तभी संभव हो सकता है जब आप अपने सच्चे मन से भगवान की पूजा अर्चना करते हैं, आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से कुछ ऐसे संकेतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं अगर आपको यह संकेत पूजा करते समय मिलते हैं तो आपको समझ लेना चाहिए कि भगवान की कृपा दृष्टि आप के ऊपर बनी हुई है।

आइए जानते हैं पूजा करते समय मिलने वाले इन संकेतों के बारे में

  • जब व्यक्ति अपने घर के मंदिर में पूजा पाठ करता है तो उस समय के दौरान दीपक अवश्य जलाता है, अगर आपके द्वारा जलाए गए दीपक की ज्योत जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए या ऊपर की तरफ उठने लगे तो समझ लेना चाहिए कि भगवान आपकी पूजा से प्रसन्न है।
  • अगर आप पूजा करते समय अगरबत्ती जलाते हैं और अगरबत्ती से निकला हुआ धुआँ भगवान की तरफ यानी उनकी सूरत की तरफ जाता है और ओम की आकृति बनाता है तो इससे आपकी पूजा का फल मिलता है।

  • कई बार ऐसा होता है कि भगवान की पूजा अर्चना करते समय अगरबत्ती जलाने से पहले ही घर में खुशबू फैल जाती है, अगर आपको यह संकेत मिलता है तो समझ लेना चाहिए कि भगवान की कृपा आपके ऊपर बनी हुई है।
  • अगर आप पूजा पाठ कर रहे हो हो और उस दौरान आपके घर में कोई ऐसा व्यक्ति आ जाए जो अपने साथ कोई उपहार या धन लेकर आता है तो आपको समझ लेना चाहिए कि आपके ऊपर भगवान का विशेष आशीर्वाद बना हुआ है।

  • भगवान दुनिया के हर कोने में मौजूद है और वह आपको किसी भी रूप में नजर आ सकते हैं, भगवान का साया कुछ लोगों में ही दिखाई देता है, अगर पूजा पाठ करते समय आपके घर में कोई मेहमान, ब्राह्मण या कोई भिखारी आता है तो यह भगवान का ही रूप माना जाता है, इसको आप भगवान का संकेत मानें और उनको कभी भी खाली हाथ घर से ना जाने दें।
  • अगर पूजा पाठ करते समय भगवान की मूर्ति पर अर्पित किया गया फूल आपकी तरफ गिर जाता है तो यह इस बात की ओर संकेत करता है कि भगवान आपकी मनोकामनाएं बहुत ही शीघ्र पूरी करने वाले हैं और इनका आशीर्वाद आपके ऊपर हमेशा बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button