राशिफल

राशिफल 26 फरवरी 2023: आज सूर्य देव इन 4 राशियों का करेंगे कल्याण, बड़ा लाभ होने की है संभावना

आज हम आपको रविवार 26 फरवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 26 फरवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। आपको अपनी भावनाओं को वश में रखना होगा। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। व्यापार में अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। बड़े भाइयों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। आज आपके सामने कोई ऐसी बात या परिस्थिति आ सकती है, जिससे आपकी सोच बदल जाएगी। आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आपको दूसरों को नाराज किए बिना चतुराई से काम करना होगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। विदेशी संपर्कों से आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी लेकिन आप किसी भी अजनबी पर ऑंखें मूंदकर पर भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज विद्यार्थियों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आपको अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करना होगा। हर विषम परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। पिछली परेशानियां खुद ही समाप्त हो जाएंगी। मानसिक रूप से आप काफी खुशी महसूस करेंगे। घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। आपके दिमाग में नए विचार आ सकते हैं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आपको गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा, नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। कार्यस्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव आपके मन को बेचैन कर सकता है। गर्भवती महिलाओं के लिए दिन अच्छा नहीं है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। कुसंगति से हानि होगी। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसले मत लीजिए। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। आज आपको सच्चा प्यार हासिल हो सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लीजिए। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। किसी यात्रा से लाभ होने के योग हैं। अनुभवी लोगों के सहयोग से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देंगे और समय रहते पूरा कर लेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आप अपने कर्म क्षेत्र में लगातार प्रगति हासिल करेंगे। आपको व्यवसाय में उत्कृष्ट परिणाम देखने को मिलेंगे। आज कामकाज और व्यापार में उन्नति के अनेक अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपको अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखना होगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप मत कीजिए। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अचानक धन की प्राप्ति होने के योग बने हुए हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मनोबल मजबूत नजर आ रहा है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा। व्यापार में नुकसान के संकेत बन रहे हैं इसलिए आप किसी भी काम में लापरवाही मत कीजिए। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे, जिससे आपका दायरा भी बढ़ेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह से अगर कोई काम शुरू करते हैं, तो उसमें आपको अच्छा फायदा देखने को मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप अपने आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से जीत हासिल करेंगे। आपको अति उत्साहित होने से बचना होगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। नए लोगों से मुलाकात किया दोस्ती होने के योग बने हुए हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। पारिवारिक जीवन में सुधार देखने को मिल सकता है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर मिलने के योग हैं। आप कहीं पैसा निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। आप अपने परिजनों और दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके जीवन में जो भी परेशानियां चल रही थी वह समाप्त हो जाएंगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आर्थिक क्षेत्र में कुछ नए मौके मिलने के योग बने हुए हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी आमदनी में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। आप जिस काम को लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार ही आपको फायदा होने के योग बने हुए हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। लंबी यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। मानसिक शांति रहेगी। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button