अध्यात्म

सूर्य को जल चढ़ाते समय बोल दें ये मंत्र, हो जाएगी हर मनोकामना पूरी

हिंदू धर्म में पांच ईष्ठ देव बताए गए हैं जो कि श्री गणेश, शिव जी, विष्णु जी, देवी दुर्गा और सूर्य देव हैं। इन पांचों ईष्ठ देव की मूर्ति का घर में होना काफी शुभ माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि घर के मंदिर में इन पांचवों देवों की मूर्ति जरूर होनी चाहिए। ईष्ठ देव की रोज पूजा करने से घर में शांति बनी रहती है और आपके जीवन से दुख दूर रहते हैं। हर ईष्ठ देव की पूजा करने की अलग विधि होती है और उस विधि के अनुसार ही ईष्ठ देव की पूजा करने पर फल की प्राप्ति होती हैं।

सूर्य देव की रोज पूजा करने से और इन्हें अर्घ्य देने से हमारी रक्षा कई प्रकार के रोगों से होती हैं और शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती हैं। सूर्य देव की पूजा करने और इन्हें अर्घ्य देने से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी इस प्रकार हैं।

इस तरह से करें सूर्य देव की पूजा

– आप अपने घर के मंदिर में सूर्य देव की मूर्ति जरूर रखें और रोज सूर्य देव की पूजा करें। पूजा करने के अलावा आप रोज सूर्य देव को जल भी अर्पित किया करें। रोज सूर्य देव को जल अर्पित करना काफी शुभ माना जाता है।

– सूर्य देव को हमेशा तांबे के लौटे से ही जल अर्पित करना चाहिए और जल अर्पित करते समय इनसे जुड़े मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसलिए अगली बार आप जब भी सूर्य देव को जल अर्पित करें तो नीचे बताए गए मंत्रों का जाप जरूर करें –

सूर्य देव से जुड़े मंत्र :

ऊँ सूर्याय नम:,

ऊँ आदित्याय नम:,

ऊँ भास्कराय नम:

– सूर्य देव की पूजा सुबह के समय की जाती है इसलिए आप सुबह के समय ही इनकी पूजा करें।

– घर के मंदिर में सूर्य देव की तांबे की मूर्ति को ही रखें और रोज सूर्य अर्घ्य देने के बाद इस मूर्ति की पूजा करें।

– जो लोग सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं उन लोगों को हमेशा सूर्योदय से पहले ही उठना चाहिए और स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए।

– सूर्य देव को जल अर्पित करते समय सूर्य की किरणों को हमेशा पानी में देखना चाहिए और अर्घ्य देने के बाद आंखे बंद करके हाथ जोड़कर पांच मिनट तक सूरज की किरणों के सामने खड़ा होना चाहिए।

– जब भी आप अपने घर से बाहर निकले तो सूर्य देव का नाम जरूर लें और जहां पर भी आपको सूर्य देव का मंदिर दिखे वहां पर सूर्य देव को प्रणाम जरूर करें।

– रविवार का दिन सूर्य देव से जुड़ा होता है इसलिए आप इस दिन सूर्य देव की पूजा जरूर करें।

– रविवार के दिन सूर्य देव को गुड़ वाला जल अर्पित करने से जीवन में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती है।

– कुंडली में सूर्य से जुड़ा दोष होने पर आप रविवार के दिन नदी में तांबे के सिक्के को प्रवाहित करें। ऐसा करने से दोष तुरंत ही खत्म हो जाता है।

– पीला रंग सूर्य देव से जुड़ा होता है इसलिए आप रविवार के दिन पीले रंग की वस्तुओं का दान जरूर किया करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button